पल्मीरा शहर पर कब्जा कर ISIS के आतंकियों ने 400 लोगों को मौत के घाट उतारा
सीरिया। दुनियाभर के लिए आतंक का सबसे खौफनाक चेहरा बनकर उभरे आईएसआईएस पिछले नौ दिनों में सीरिया के प्राचीन शहर पल्मीरा में 400 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। सीरिया की मीडिया ने रविवार को इस खबर की पुष्टि भी की है। आईएस ने चार दिन पहले पल्मीरा शहर पर कब्जा कर लिया है। [महिलाओं को नग्न करके बाजार में नीलाम करते हैं आईएस के आतंकी]
आईएस के आतंकियों ने पल्मीरा शहर को सरकार से अपने में कब्जे में लेने के बाद कत्लेआम मचा रखा है। आतंकियों ने 50000 लोगों के इस शहर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं दुनिया के प्राचनीनतम शहर में गिने जाने वाले इस शहर में आतंकियों ने अपना आतंक मचा रखा है।
भारत में क्यों विफल हो रहा आईएसआईएास
सीरिया की मिडिया के अनुसार आतंकियों ने 400 लोगों को मौत के घाट उतारा है। यही नहीं आतंकियों ने हैवानियत की सभी हदों को पार करते हुए लोगों की हत्या के बाद उनके शरीर को चीर-फाड़ दिया। इन लोगों पर आतंकियों को शक था कि इन्होंने सरकार की मदद की थी।
यह भी बताया गया कि मारे गये दर्जनों लोग सरकारी अधिकारी थे। जिनमें नर्सिंग हेड सहित अस्पताल के कई कर्मचारी और कई परिवारों के सदस्य शामिल थे।
वहीं आईएस के आतंकियों ने शनिवार को 16 ईराकी व्यापारियों की हत्या कर दी। वहीं अमेरिकी रक्षा सचिव ऐश कार्टर ने कहा कि आईएस के आतंकियों का रमादी शहर पर कब्जा करना यह बताता है कि इराकी सेना में लड़ने की इच्छा नहीं बची है।













Click it and Unblock the Notifications