ISIS ने अपनाया दहशत का नया दांव: विरोधियों पर बरसा रहा है 'बिच्छू बम'
बगदाद। दुनिया की सबसे खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) अपनी दहशतगर्दी को बरकरार रखने के लिए हर संभव हथकंडे अपना रहा है। हजारों साल पहले प्रयोग में आने वाले हथियारों को आईएसआईएस अब इस्तेमाल में ला रहा है। जी हां आईएसआईएस ने दहशत फैलाने के लिए बिच्छू बम का सहारा लिया है। संगठन के आतंकी इराकी शहरों व गांवों में ऐसा बम फेंक रहे हैं जो जहरीले बिच्छुओं से भरा होता है।

हालांकि इनसे किसी की जान नहीं गई है लेकिन लोगों में डर बढ़ता है। आईएस भी लोगों में डर बढ़ाने के लिए इस तरह के बमों का उपयोग कर रहा है। उल्लेखनीय है कि बिच्छू बेहद मजबूत जानवर होता है। अगर उन्हें मानव बस्तियों से कुछ मील की दूरी पर भी छोड़ दिया जाए तो इंसानी सुंगध को भांपते हुए गांवों और कस्बों में पहुंच जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications