सीरिया में एक दूसरे पर बम बरसाने लगे आईएसआईएस आतंकी

लंदन। सीरिया में जब से रूस ने आईएसआईएस के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए हैं, लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। रूस ने रविवार को भी आईएसआईएस के ठिकानों पर 57 हमले किए। इन हमलों के बाद आईएसआईएस और सीरिया में पहले से मौजूद अल कायदा के आतंकी बेहद घबरा गए हैं।

russian-attack-syria

ब्रिटेन के एक लीडिंग डेली एक्‍सप्रेस की मानें तो अब सीरिया में आतंकी घबराहट और निराशा में एक दूसरे पर ही हमले करने लगे हैं। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन के आदेश पर हो रहे इन हमलों ने आईएसआईएस को खासा नुकसान पहुंचाया है।

पढ़ें-अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने दी पुतिन को चेतावनी

होम्‍स में संगठन के दो अंडरग्राउंड बंकर पूरी तरह से नष्‍ट हो गए हैं। इन बंकरों में आतंकी हथियार छिपाकर रखते थे जिनका पता लगाना काफी मुश्किल होता था।

पढ़ें-सीरिया में जंग लड़ रहे अमेरिका और रूस

रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जब एयरफोर्स ने हमा प्रांत में हमले किए तो आतंकी उस जगह को छोड़कर भाग गए। आने वाले कुछ दिनों में एयरफोर्स हमा प्रांत में स्थित आईएसआईएस के सभी ठिकानों पर बडे़ हमले करने की तैयारी मे है।

रूस के साथ ही साथ अब अमेरिका ने भी आईएसआईएस पर हमले तेज कर दिए हैं। रूस के जनरल आंद्रे करतापोलोव ने जानकारी दी है कि हमलों आतंकवादियों के हथियारों से लैस समूहों को काफी नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+