ISIS ने फिर जारी किया सिर कलम का वीडियो, अमेरीका को दी चेतावनी
लंदन। इराक और सीरिया में अमेरिका के हस्तक्षेप से आईएसआईएस की नाराजगी अब और भयावह रूप लेती जा रही है। अमेरिकी पत्रकार जेम्स फॉली के हत्या वाले जारी किए वीडियो में आतंकियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को जेम्स की हत्या का जिम्मेदार बताया था। साथ ही अमेरिका को पीछे हटने की चेतावनी दी थी।

अभी लोग जेम्स की हत्या का दृश्य भूल भी नहीं पाए थे कि आईएस आतंकियों ने फिर एक कुर्दिश आदमी का सिर कलम करने की एक वीडियो जारी की है। यह वीडियो उत्तरी इराक में इस समूह से टक्कर ले रहे सुरक्षा बलों को चेतावानी के तौर पर जारी किया गया है।
'मैसेज इन ब्लड'
बीबीसी के अनुसार 'मैसेज इन ब्लड' नामक इस वीडियो में संतरी रंग के जंपसूट पहने कुछ पुरुषों को दिखाया गया है। वीडियो में कहा गया है कि कब्जे में लिए गए ये लोग कुर्दिश लड़ाकू हैं।
पीड़ित सिर कलम किए जाने से पूर्व मोसुल के आईएस कब्जे वाले शहर में एक मस्जिद के करीब घुटनों के बल बैठा दिखाई दे रहा है। जिहादियों ने चेतावनी दी कि अगर कुर्दिश नेताओं ने अमेरिका को समर्थन देना जारी रखा, तो बाकी लोगों को भी मार दिया जाएगा।
300 सीरियन लड़ाकों का नरसंहार
गौरतलब है कि कुछ ही घंटों पहले आईएसआईएस ने 300 सीरियन सैनिकों की नृशंस हत्या कर दी थी। आतंकियों ने इन 300 सीरिया के लड़ाकों के नरसंहार वीडियो को भी जारी किया था।
आतंकी इस सभी वीडियो को 'अ मैसेज टू अमेरिका' के नाम से जारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications