Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या शी जिनपिंग चीन के नये माओ जेदोंग हैं, जानिए तीसरे कार्यकाल में कैसे बढ़ाएंगे दुनिया का सिरदर्द?

शी जिनपिंग अपने तीसरे कार्यकाल की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और खुद को वफादार अधिकारियों की युवा, हाथ से चुनी गई टीमों के साथ घिरे रहते हैं, और किसी के पास उनकी आलोचना करने की हिम्मत नहीं है।

Xi Jinping China News: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की एक परिभाषित विशेषता है विशालता। इस पार्टी के 9 करोड़ 60 लाख सदस्य हैं और पार्टी के नायकों और शहीदों की आधिकारिक लिस्ट में उन 20 लाख लोगों के नाम शामिल हैं, जिन्हें उनके जीवन और वीरतापूर्ण मौतों के लिए याद किया जाता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक ढांचे के विस्तार में केवल कुछ ही लोगों ने पार्टी के उच्च पदों तक लंबी यात्रा पूरी की है। और जो लोग पार्टी के पदानुक्रम के शिखर पर पहुंच गए हैं, उनमें से केवल चार नामों को पार्टी के "मूल" नेताओं के रूप में लिया गया है। वो नाम हैं, माओत्से तुंग, देंग शियाओपिंग, जियांग जेमिन और सबसे हाल ही में शामिल हुआ नाम, शी जिनपिंग, जो चीन के मौजूदा राष्ट्रपति हैं। कुछ लोग यह भी तर्क देते हैं, कि केवल माओ, देंग और शी ही वास्तव में 'महान' नेता माने जाने के योग्य हैं क्योंकि जियांग को "मूल" स्थिति अर्जित करने के बजाय उन्हें वसीयत के तौर पर दी गई है, ना कि उन्होंने ये दर्जा कमाई है।

शी जिनपिंग बन गये सबसे शक्तिशाली नेता?

शी जिनपिंग बन गये सबसे शक्तिशाली नेता?

राजधानी बीजिंग में ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में इस सप्ताह का अत्यधिक कोरियोग्राफ किया गया कार्यक्रम न केवल एक अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल के लिए शी राष्ट्रपति का नाम पर मुहर लगाने को लेकर है, बल्कि उन्हें माओ के बाद से कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे मजबूत नेता के रूप में मान्यता देने को लेकर भी है, जिन्होंने 1976 में अपनी मृत्यु होने तक लगातार 27 सालों तक चीन पर शासन किया। द पॉलिटिक्स ऑफ द कोर लीडर इन चाइना के लेखक जुएझी गुओ ने अलजजीरा को दिए एक इंटरव्यू में बताया, कि "हर कोई खामोश है।" संयुक्त राज्य अमेरिका के गिलफोर्ड कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर गुओ ने अल जज़ीरा को दिए गये इंटरव्यू में कहा कि, "पार्टी नेतृत्व में अब लगभग कोई विरोध नहीं है, पार्टी नेतृत्व में सारी चीजें चेक एंड बैलेंस हैं।" उन्होंने कहा कि, "चीन में अब पूरे माहौल में शी जिनपिंग की नकारात्मक बातों के बारे में कोई भी बात करता है या चर्चा करता है ... तो फिर उसके लिए परेशान उत्पन्न हो जाती है।"

हर संस्थान पर शी का नियंत्रण

हर संस्थान पर शी का नियंत्रण

एक्सपर्ट्स गुओ का मानना है, कि शी जिनपिंग को कम्युनिस्ट पार्टी का मूल नेता माना जाना, असल में मौजूदा वक्त में पार्टी सदस्यों, पार्टी के दिग्गजों और शक्तिशाली सेना के साथ उनके "गहन" संबंधों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि, "जब एक नेता शक्तिशाली होकर पार्टी के मूल में स्थापित हो जाता है, तो फिर पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की ताकत के लिए उस मूल नेता की शक्ति को नियंत्रित करना अत्यधिक मुश्किल हो जाता है।" चीन की राजनीति को अगर गौर से देखें, तो पता चलता है, कि माओ जेदोंग, देंग शियाओपिंग और शी जिनपिंग ने पार्टी में मौजूद सदस्यों के बीच पार्टी की स्थापित मान्यताओं के माध्यम से पार्टी के अंदर "मूल" नेतृत्व की स्थिति हासिल की और उसके बाद वो पार्टी के कामकाज के लिए केंद्रीय बन गए हैं और विस्तार से, चीन और उसके लोगों के भाग्य विधाता बन गये"। गुओ ने कहा कि, निश्चित तौर पर शी जिनपिंग को तीसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति नामित किया जाएगा और इस बार "वह बहुत अधिक मजबूत, बहुत अधिक शक्तिशाली बन गये हैं।" और यहीं से चीन के सबसे प्रभावशाली नेता के लिए खतरा पैदा होता है।

शी जिनपिंग की आलोचना असंभव

शी जिनपिंग की आलोचना असंभव

गुओ बताते हैं कि, कोई भी शी जिनपिंग को चुनौती देने या उनकी आलोचना करने की हिम्मत नहीं करता है। जैसा कि शी जिनपिंग अपने तीसरे कार्यकाल की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और खुद को वफादार अधिकारियों की युवा, हाथ से चुनी गई टीमों के साथ घिरे रहते हैं, ऐसे में वो चुप्पी और भी ज्यादा गहरी ही होती जा रही है, क्योंकि उनमें से कोई भी उस व्यक्ति से सवाल करने की हिम्मत नहीं करेगा, जिसके बारे में वो जानते हैं, कि ये पॉजीशन उसी की बदौलत मिली है। गुओ ने कहा कि, माओ और शी जिनपिंग के बीच की गई तुलना से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि, "माओ ने ग्रेट लीप फॉरवर्ड में गलती की। उन्हें उस वक्त किसी बात पर मनाने वाला कोई नहीं था और उस समय कोई भी उन्हें चुनौती देने में सक्षम नहीं था।"

चीन का नया माओ जेदोंग

चीन का नया माओ जेदोंग

नमाओ ने 1949 में चीन में चल रहे गृहयुद्ध में कम्युनिस्टों की जीत का नेतृत्व किया और उन्हें पार्टी की "पहली पीढ़ी" का मुख्य नेता माना जाता है। अपने सिग्नेचर सूट पहने माओ का एक विशाल चित्र अभी भी बीजिंग के मध्य में तियानमेन गेट के ऊपर लटका हुआ है। लेखक फ्रेडरिक तेइवेस का कहना है, कि माओ, जिन्हें ग्रेट हेल्समैन के नाम से जाना जाता है, उन्होंने चीन को "फिर से आकार देने" से कम काम नहीं किया। जैसा कि टेइवेस ने अपनी किताब "पॉलिटिक्स एट द 'कोर' में तर्क दिया है कि, माओ एक दूरदर्शी, क्रांतिकारी और अपने सबसे करीबी लोगों के लिए एक सर्वशक्तिमान 'सम्राट' थे, जिनके हर शब्द का "हमेशा पालन किया जाता था, तब भी जब उन्होंने व्यक्तिगत रूप से विनाशकारी पहल शुरू की थी, उस वक्त भी संगठनात्मक और राष्ट्रीय हित मानकर उनके समर्थक उनका समर्थन कर रहे थे।" यानि, धरती पर मौजूद एक चौथाई लोगों के लिए माओ जेदोंग निर्विवाद नेता बन गये और उनकी जीवनी लिखने वाले लेखक फिलिप शॉर्ट के अनुसार, उनकी तुलना सिर्फ और सिर्फ चीन के सबसे शक्तिशाली सम्राटों से ही की जा सकती है।

शी जिनपिंग दुनिया के लिए बनेंगे शिरदर्द?

शी जिनपिंग दुनिया के लिए बनेंगे शिरदर्द?

एक्सपर्ट ग्रिटेंस का कहना है कि, शी जिनरिंग ने एक तरह से अपना तीसरा कार्यकाल शुरू कर लिया है, लेकिन उनके सामने चुनौतियां अपार हैं। धीमी अर्थव्यवस्था और हाल ही में शुरू की गई वैश्विक सुरक्षा पहल को लागू करने की बीजिंग की योजना के संदर्भ में उनके सामने महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं, जो चीन को मौजूदा संरचनाओं के बाहर एक नए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा वास्तुकला के केंद्र में रखना चाहता है। ग्रिटेंस ने कहा कि, शी जिनपिंग के लिए चुनौती इस बात की होगी कि "वैश्विक सुरक्षा पहल को इस तरह से लागू करना, जो वास्तव में चीन की सुरक्षा को बढ़ाता है न कि एक हानिकारक प्रतिक्रिया पैदा करता है।" काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) में चीन के अध्ययन के एक वरिष्ठ साथी इयान जॉनसन ने शी जिनपिंग के लिए आर्थिक और विदेश नीति की चुनौतियों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक "वुल्फ वॉरियर" कूटनीति को जन्म दिया है। जॉनसन ने कहा कि, इन्हीं तरह की नीतियों की वजह से दक्षिण चीन सागर के सभी पड़ोसी चीन से दूर जा चुके हैं और वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी ने ही पश्चिमी देसों को चीन के खिलाफ कर दिया है।

चीन के अंदर कैसे बदली मानसिकता?

चीन के अंदर कैसे बदली मानसिकता?

कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि, माओ के शासन में चीन पश्चिमी देशों या अमेरिका के लिए खतरा नहीं था और माओ के घरेलू अत्याचार से पश्चिम को कोई फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन गुओ ने कहा कि, शी जिनपिंग ने चीनी राष्ट्रवाद का पोषण किया, जिससे चीन के अंदर एक सामान्य भावना यह पैदा हुई है, कि पश्चिम एक दुश्मन है, और चीन और चीनी लोगों के प्रति इसी तरह की दुश्मनी अमेरिका में भी चल रही है। उन्होंने कहा कि, "इस तरह का माहौल चीनी लोगों के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैये को बढ़ावा देता है, न कि केवल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अब एशिया में भी संघर्ष की आशंका है। उन्होंने कहा कि, "यह चीन के विकास के लिए बहुत अच्छा नहीं है, चीन के उदय के लिए भी बहुत अच्छा नहीं है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+