पाकिस्तान और तालिबान में जुगलबंदी! कब्जे के बाद अफगानिस्तान सीमा फिर से खोल दिया

चमन, 18 जुलाई: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक महत्वपूर्ण सीमा को शनिवार को आंशिक तौर पर फिर से शुरू कर दिया गया है। इससे पहले जब तालिबानी आतंकियों ने बुधवार को सीमावर्ती अफगानिस्तानी शहर पर आक्रामक कब्जा किया था तो पाकिस्तान ने अपनी सीमा बंद कर दी थी। पाकिस्तान की चमन सीमा के उसपर स्पिन बोल्डक इलाके में अफगानिस्तानी सरकार के सुरक्षा बलों के अधिकार खत्म होने के चलते दोनों ओर हजारों लोग फंस गए थे और दोनों देशों के बीच का व्यापार भी बुरी तरह से ठहर गया था।

पाकिस्तान और तालिबान में जुगलबंदी!

पाकिस्तान और तालिबान में जुगलबंदी!

एक पाकिस्तानी अधिकारी ने फ्रांस की एक अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी से नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि पाकिस्तान में सीमित संख्या में ही लोगों को आने दिया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान से अफगानिस्तान में घुसने वाले लोगों की तादाद बहुत ही ज्यादा है। उस पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा 'हमने उनके यात्रा दस्तावेज चेक करने के बाद पाकिस्तान आने देने का फैसला किया है, ताकि वो अपने परिवार वालों के साथ ईद (बकरीद) मना सकें।' मुसलमानों का यह पर्व अगले हफ्ते मनाया जाएगा। पाकिस्तान के नूर अली नाम के एक शख्स ने बताया कि उसे स्पिन बोल्डक पहुंचने के लिए दो बार कोशिश करनी पड़ी, क्योंकि कंधार प्रांत में जबर्दस्त लड़ाई चल रही है। अली को काबुल जाना था। उसने पाकिस्तान के क्वेटा पहुंचकर कहा 'मैं डर गया था, लेकिन तालिबान ने कोई मुश्किल नहीं खड़ी की, उन्होंने मेरे दस्तावेजों की जांच की और मुझे जाने दिया।'

'तालिबान ने पाकिस्तान जाने से नहीं रोका'

'तालिबान ने पाकिस्तान जाने से नहीं रोका'

दूसरी तरफ एक अफगान को पाकिस्तान के उत्तर शहर पेशावर जाना था, जहां वह काम करता है। उसने कंधार प्रांत से लेकर स्पिन बोल्डर सीमा तक सरकारी जवानों और तालिबानी लड़ाकों को पार किया। क्वेटा पहुंचकर अब्दुल लतीफ ने बताया, 'मैंने रास्ते में टैंक और बंदूकें देखीं और मुझे कल अफगान सैनिकों ने रोका भी था। उन्होंने मुझे स्पिन बोल्डक में सुरक्षा समस्याओं के बारे में चेतावनी दी।' उसने ये भी कहा, 'मैंने तालिबान को इधर-उधर घूमते देखा, लेकिन उन्होंने मुझे सीमा पार जाने दिया।' स्पिन बोल्डक-चमन सीमा दक्षिणी अफगानिस्तान की अर्थव्यस्था के लिए बहुत ही अहम मानी जाती है। अफगानिस्तान चारों तरफ से जमीन से घिरा देश है और उसे बादाम और दूसरे ड्राई फ्रूट्स के अपने उत्पाद का निर्यात इन्हीं रास्तों से होकर करना पड़ता है। जबकि वह पाकिस्तान से दूसरे तैयार सामानों का आयात करता है।

पाकिस्तान के अधिकारी ने सीमा खोलने की बात मानी

पाकिस्तान के अधिकारी ने सीमा खोलने की बात मानी

स्पिन बोल्डक-चमन सीमा पर तालिबान का कब्जा उसे आर्थिक तौर पर मजबूत कर सकता है। वह यहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों से टैक्स की उगाही कर सकता है। एक पाकिस्तानी सीमा अधिकारी ने कहा, 'हमने चमन सीमा को खोल दिया है.....4,000 तक अफगानियों को, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, अपने परिवार वालों के साथ पूरी तरह मानवीय आधार पर ईद अल अधा मनाने के लिए अफगानिस्तान जाने दे रहे हैं।' पाकिस्तानी पैरामिलिट्री के एक अधिकारी मोहम्मद तैय्यब ने कहा कि उसपार दूसरे इलाकों की तुलना में ज्यादा शांति है, लेकिन सीमा से व्यापार बंद रहेगा।

हम अपनी सीमा मैनेज कर रहे हैं- पाकिस्तानी मंत्री

हम अपनी सीमा मैनेज कर रहे हैं- पाकिस्तानी मंत्री

शुक्रवार को अफगान सरकार के सैनिकों ने स्पिन बोल्डक को दोबारा हासिल करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया था। इसमें दर्जनों तालिबानी आतंकी जख्मी हो गए थे, जिन्हें सीमा पार कराकर पाकिस्तानी अस्पतालों में इलाज के लिए ले याया गया था। लेकिन, शनिवार को सीमा के उसपार तालिबानी सफेद झंडे लहरा रहे थे। उधर पाकिस्तान के बड़बोले आंतरिक मंत्री शेख रशीद ने कहा है कि 'हम अफगानिस्तान के साथ अपनी सीमा को प्रभावी तरीके से मैनेज कर रहे है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+