मोसुल में घिरा आईएसआईएस मुखिया बगदादी, क्‍या इस बार होगा खात्‍मा

इराक के शहर मोसुल में दाखिल हुईं इराकी सेनाएं। आईएसआईएस मुखिया बगदादी के घेरे जाने की खबरें।

लंदन। ब्रिटिश मीडिया की ओर से जानकारी दी गई है कि इराकी सेना ने इराक के शहर मोसुल में आईएसआईएस चीफ अबु बकर अल बगदादी को घेर लिया है। द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक कुर्द अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई है कि बगदादी मोसुल में ही मौजूद है।

abu-bakr-al-baghdadi-iraq-mosul.jpg

पहली बार मोसुल में इराक की सेना

यह पहला मौका है जब इराक की सेनाएं मोसुल में दाखिल हुई हैं। इराक की सेना के लिए मोसुल की लड़ाई काफी है अहम है क्‍योंकि यही वह शहर है जहां पर बगदादी पिछले कई दिनों से अपना अड्डा जमाए हुए है।

कुर्दिश राष्‍ट्रपति मसाउद बारजानी के चीफ ऑफ स्‍टाफ फुआद हुसैन की ओर से इंडिपेंडेंट को एक खास इंटरव्‍यू दिया गया है।

मोसुल में मौजूद बगदादी

हुसैन ने कहा है कि उनकी सरकार को कई पुख्‍ता सरकारी सूत्रों की ओर से बताया गया है कि बगदादी मोसुल में ही है। अगर वह मारा जाता है तो फिर आईएसआईएस के पूरे तंत्र को नष्‍ट करने में ज्‍यादा समय नहीं लगेगा।

अगर बगदादी मारा जाता है तो फिर आईएसआईएस को लड़ाई के बीच में ही नया खलीफा चुनना पड़ेगा। यह बात भी सच है कि उस नए खलीफ के पास बगदादी जितनी ताकत नहीं होगी।

मोसुल वही शहर है जहां पर जून 2014 में बगदादी ने खुद को खलीफा घोषित किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+