इस्लामिक देश इराक में खत्म हो गया पानी? झील सूखने से स्थिति खराब, तुर्की की वजह से बुरा हाल
No More Water in Iraq: इराकी व्यापारी मोहम्मद का कहना है, कि उन्होंने इराक में इतना खराब पर्यटन सीजन आजतक नहीं देखा था। वर्षों के सूखे से राजसी हब्बानियाह झील सिकुड़ गया है, जिससे छुट्टियां मनाने वाले लोगों ने अब झील देखने आना बंद करना शुरू कर दिया है। 35 साल के मोहम्मद का कहना है, कि पहले गर्मियों की छुट्टी में भीड़ लगी रहती थी, लेकिन अब नाममत्र ही लोग यहां आ रहे हैं, क्योंकि अब झील में पानी नहीं है।
राजसी हब्बानियाह झील के किनारे वाटर स्पोर्ट्स दुकान चलाने वाले मोहम्मद की दुकान बंद होने के कगार पर है, क्योंकि अगर पानी ही नहीं है, तो वाटर स्पोर्ट्स कैसे होंगे?

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मोहम्मद ने बताया, कि "इस साल तो हर जगह सूखा है।" इराक में इस साल भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है और तापमान लगातार 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है। राजधानी बगदाद से करीब 70 किलोमीटर पश्चिम में स्थित हब्बानियाह झील, देश के लगातार चार वर्षों के सूखे से तबाह हिस्सों के बाद कई दर्जन मीटर तक कम हो गई है।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने जल-संकटग्रस्त इराक को जलवायु परिवर्तन के कुछ प्रभावों से सबसे अधिक प्रभावित पांच देशों में से एक के रूप में स्थान दिया है।
अनबर प्रांत, जहां हब्बानियाह झील स्थित है, वहां के जल संसाधन विभाग के निदेशक जमाल ओदेह समीर ने कहा, जब पानी पूरी तरह भर जाता है, जैसा कि पिछली बार 2020 में झील पूरी तरह से भरा था, तो झील 3.3 अरब क्यूबिक मीटर (117 ट्रिलियन क्यूबिक फीट) तक पानी जमा कर सकती है। लेकिन अब "झील में 500 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा पानी नहीं है।"
झील के किनारे मोहम्मद और हॉलिडे होम जैसी दुकानें अब गर्मी की प्रचंड स्थिति की वजह से खाली पड़ी हैं। समुद्र तट पर आवारा कुत्ते उन छतरियों के नीचे बैठे रहते हैं, जहां पहले पर्यटक बैठे रहते थे।
पानी तक पहुंचने के लिए, पर्यटकों को दुर्गंधयुक्त कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जो कभी झील की सतह के नीचे डूबा हुआ थाा।
'आराम करने की एकमात्र जगह'
यह रिसॉर्ट 1979 में कृत्रिम झील के आसपास बनाया गया था, जो बाद के वर्षों में पूरे मध्य पूर्व के पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बन गया।
पिछले चार वर्षों में घटती वर्षा और बढ़ते तापमान ने देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ हब्बानियाह को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।
बगदाद ने देश में पानी संकट के लिए तुर्की के बनाए यूफ्रेट्स नदी पर अपस्ट्रीम बांध के निर्माण को जिम्मेदार ठहराया है, जिससे इराक के इस झील में पानी भरता था और इस नदी का पानी सीरिया से भी होकर गुजरता था।
जल संसाधन मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद शामल ने चेतावनी दी है, "इराक में रणनीतिक जल भंडार लगभग एक सदी में अपने सबसे निचले स्तर पर है"।
पिछले हफ्ते बगदाद की यात्रा के दौरान, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने चेतावनी दी थी, कि "बढ़ता तापमान और सूखा इराक और दुनिया के लिए एक चेतावनी है"।
हब्बानियाह रिसॉर्ट में अकाउंट की देखरेख करने वाले एक स्थानीय अधिकारी सदा सालेह मोहम्मद ने कहा, कि "झील पीछे जा चुकी और पर्यटन काफी कमजोर" हो गया है। उन्होंने कहा, "झील रुके हुए पानी का तालाब बन गई है, जो पीने या तैरने के काबिल नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications