PM मोदी से मिले ईरानी विदेश मंत्री, पैगंबर विवाद के बीच किसी मुस्लिम देश के मंत्री का पहला भारत दौरा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन से बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच 'सदियों पुराने संबंधों' पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली, 08 जूनः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन से बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि भारत और ईरान के बीच संबंधों ने दोनों देशों को लाभान्वित किया है। ईरानी मंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।

ईरान के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "भारत और ईरान के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों के और विकास पर उपयोगी चर्चा के लिए विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन का स्वागत करते हुए प्रसन्नता हुई। हमारे संबंधों ने दोनों देशों को पारस्परिक रूप से लाभ पहुंचाया है और क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा दिया है।"
Was happy to receive Foreign Minister Hossein Amirabdollahian for a useful discussion on further development of Centuries-old civilizational links between India and Iran. Our relations have mutually benefited both the countries and have promoted regional security and prosperity. pic.twitter.com/Ef5Sbtj7Gb
— Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2022
इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के अपने समकक्ष हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों ने अफगानिस्तान, यूक्रेन एवं अन्य क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने करोबार, स्वास्थ्य, लोगों के बीच सम्पर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
خوشامدگویی به وزیر امور خارجه @Amirabdolahian به دهلی نو
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) June 8, 2022
گفتگوهای امروز ما، روابط نزدیک و دوستانه ما را منعکس خواهد کرد https://t.co/UcrElhJh7c
तीन दिवसीय यात्रा पर हैं विदेश मंत्री
बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने मुलाकात की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'नई दिल्ली में ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दुल्लाहियन का स्वागत। आज हमारी चर्चा में हमारे करीबी एवं मित्रतापूर्ण संबंध प्रदर्शित होंगे।' ईरान के विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। उनकी भारत यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब सत्ताधारी पार्टी भाजपा के दो पूर्व पदाधिकारियों की पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर इस्लामिक देशों द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications