Iran vs US War: 'अमेरिका के हर मिलिट्री बेस को मलबा बना देंगे', ईरान के ऐलान से खाड़ी देशों में हड़कंप!
Iran vs US War 2026: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच छिड़ी जंग अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर है जहां से पीछे हटना नामुमकिन लग रहा है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में फैले तमाम अमेरिकी सैन्य ठिकाने अब उनके 'वैध लक्ष्य' हैं।
ईरान का कहना है कि वे किसी पड़ोसी देश से नहीं, बल्कि सीधे सुपरपावर अमेरिका और इजराइल से लड़ रहे हैं। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी साफ कर दिया है कि ईरान चुप नहीं बैठेगा और अपने वजूद की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।

Abbas Araghchi Statement Hindi: अमेरिकी ठिकाने अब ईरान के निशाने पर
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने सीधा संदेश दिया है कि भले ही वे अमेरिका की मुख्य भूमि तक न पहुंच सकें, लेकिन मिडिल ईस्ट में मौजूद हर अमेरिकी बेस उनकी मिसाइलों की जद में है। उन्होंने साफ कहा कि जब अमेरिका अपने फाइटर जेट्स और शिप्स का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए कर रहा है, तो पलटवार होना तय है। ईरान का मानना है कि ये ठिकाने ही उनकी तबाही का जरिया बन रहे हैं, इसलिए इन्हें निशाना बनाना अब उनकी मजबूरी है।
ये भी पढे़ं: 'मैं जिंदा हूं', मरने की अफवाहों के बीच इजरायली PM नेतन्याहू का इंटरव्यू, बताया कैसे करेंगे ईरान को नेस्तनाबूद
Iran Israel Conflict Latest Update: क्षेत्रीय देशों को ईरान की दो-टूक सलाह
ईरान ने खाड़ी देशों को नसीहत दी है कि वे तेहरान पर संयम बरतने का दबाव बनाने के बजाय वॉशिंगटन को समझाएं। अराघची ने सवाल उठाया कि जब क्षेत्रीय देशों ने अपना एयरस्पेस देने से मना किया है, तो अमेरिकी विमान उनके आसमान में कैसे दिख रहे हैं? उन्होंने पड़ोसी मुल्कों से कहा कि वे अमेरिका को यह अवैध और अन्यायपूर्ण युद्ध रोकने के लिए मजबूर करें, क्योंकि इस आग की लपटें पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेंगी।
ये भी पढे़ं: Qatar Indian Embassy Advisory: 'भूलकर भी न करें ये गलती', कतर में फंसे भारतीयों के लिए गाइडलाइन जारी
राष्ट्रपति पेजेश्कियान: 'ईरान झुकने वाला नहीं'
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राष्ट्र के नाम संदेश में कहा कि उनका देश किसी भी कीमत पर जुल्म के आगे नहीं घुटने टेकेगा। उन्होंने अस्पतालों और स्कूलों पर हो रहे हमलों को मानवता के खिलाफ अपराध बताया। पेजेश्कियान का कहना है कि मरीजों और बच्चों को निशाना बनाकर दुश्मन किसी राष्ट्र का भविष्य खत्म करना चाहता है। उन्होंने पूरी दुनिया से इन हमलों की निंदा करने और इजराइल के खिलाफ आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करने की अपील की है।
Iran Warns US: 'होटल' बने अमेरिकी बेस और सुरक्षा का संकट
ईरान ने एक दिलचस्प चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी सैनिक बेस छोड़कर होटलों में शिफ्ट होते हैं, तो यह सुरक्षा का एक नया और गंभीर मुद्दा बन जाएगा। अराघची के मुताबिक, अब जंग का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है और ईरान अपनी जनता की रक्षा के लिए हर मुमकिन रास्ता अपनाएगा। स्थिति यह है कि अब अमेरिकी सेना के लिए खाड़ी देशों की जमीन पर सुरक्षित छिपना भी नामुमकिन होता जा रहा है, और इजराइल के साथ उनका गठबंधन क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है।
-
US F-35: Iran ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट! Photo-Video डालकर किया दावा, Trump ने साधी चुप्पी? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Trump Speech: स्पीच में ट्रंप ने बदल दिया मकसद, बोले- डील नहीं तो फिर होगा हमला, होर्मुज पर भी मारी गुलाटी -
Trump U-Turn: अपने ही दावों से फिर पलटे ट्रंप, स्पीच में बदला जंग का टारगेट, 7 बातें जो कर रही कन्फ्यूज -
अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा ब्रिज हुआ तबाह, ईरान के लिए क्यों है ये तगड़ा झटका? -
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
'1 April Fools Joke', ईरान ने ट्रंप के ‘नए शासन’ वाले दावे का उड़ाया मजाक, सीजफायर को बताया झूठा और मनगढ़ंत -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications