Iran Vs America War: दो महीने और युद्ध लड़ सकता है ईरान, न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे से टेंशन में ट्रंप
Iran Vs America: अमेरिकी इंटेलिजेंस की ताजा रिपोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ा दी है। 39 दिनों के युद्ध और 13 हजार हमलों के बाद भी अमेरिका ईरान की सैन्य ताकत को पूरी तरह खत्म करने में नाकाम रहा है। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' और 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, ईरान के पास अब भी भारी मात्रा में मिसाइलें बची हुई हैं।
ट्रंप प्रशासन को डर है कि अगर हमला दोबारा शुरू हुआ, तो ईरान के पलटवार से अमेरिकी जहाजों और एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान हो सकता है।

US Iran Conflict: ईरान की मिसाइलें अब भी सुरक्षित
अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, 13 हजार हमलों के बावजूद ईरान के मिसाइल भंडार का केवल 30% हिस्सा ही नष्ट हुआ है। ईरान की 90% भूमिगत मिसाइल साइट्स (Underground Sites) आज भी आंशिक रूप से काम कर रही हैं। कई जगहों पर हमले से सिर्फ एंट्री गेट पर मलबा जमा हुआ है, लेकिन अंदर रखी मिसाइलें पूरी तरह सुरक्षित हैं। ईरान इन मलबों को हटाकर मिसाइलों को बाहर निकालने और मोबाइल लॉन्चरों के जरिए उन्हें दागने की तैयारी कर रहा है।
ये भी पढे़ं: Trump China Visit: 2 दिन में कितनी बार होगी Trump-Jinping की मुलाकात? कहां होगा डिनर? क्या रहेगा शेड्यूल?
Israel Iran war threat: अमेरिकी नौसेना पर बड़ा खतरा
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास ईरान की 30 मिसाइल साइट्स पूरी तरह एक्टिव हैं। यह इलाका समुद्री व्यापार और अमेरिकी नौसैनिक जहाजों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर जंग दोबारा छिड़ी, तो ईरान इन साइट्स से अमेरिकी जहाजों को निशाना बना सकता है। ट्रंप को डर है कि ईरान के पास मौजूद 70% मोबाइल लॉन्चरों को ढूंढना और उन्हें नष्ट करना अमेरिकी सेना के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी।
एयर डिफेंस खत्म होने का डर
इंटेलिजेंस का मानना है कि ईरान कम से कम दो महीने और युद्ध लड़ने की क्षमता रखता है। अमेरिका को सबसे बड़ा डर यह है कि ईरानी मिसाइलों को हवा में मार गिराते-गिराते उसके अपने 'इंटरसेप्टर मिसाइल' और 'एयर डिफेंस सिस्टम' का स्टॉक खत्म हो सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के पास ईरानी मिसाइलों से बचने का कोई रास्ता नहीं बचेगा, जो एक बड़ी रणनीतिक हार साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump China Visit: अचानक चीन दौरे पर क्यों जा रहे हैं ट्रंप, 13 मई से 15 मई तक बीजिंग में क्या है प्लान
इजराइल के लिए बढ़ता जोखिम
भले ही अमेरिकी अधिकारी दावा कर रहे हों कि ईरान तबाह हो चुका है, लेकिन जमीन पर हकीकत अलग है। रिपोर्ट कहती है कि ईरान के पास अब भी 1000 से ज्यादा ऐसी आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलें हैं जो इजरायल तक मार कर सकती हैं। इजराइल और पड़ोसी देशों पर इस बड़े हमले के खतरे ने ट्रंप को दोबारा हमला करने से रोक दिया है। ईरान का यह विशाल शस्त्रागार पूरे मध्य पूर्व में अमेरिका की पकड़ को कमजोर कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications