ईरान में सख्त ड्रेस कोड के खिलाफ लड़की का विद्रोह, हिजाब के विरोध में यूनिवर्सिटी की छात्रा ने उतार डाले कपड़े
Iran News: ईरान में सख्त मजहबी ड्रेस के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकता है और सख्त हिजाब प्रतिबंधों के खिलाफ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने मोर्चा खोल दिया है। ऑनलाइन वीडियो और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को ईरानी विश्वविद्यालय में एक युवती ने देश के सख्त इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ विरोध जताते हुए अपने कपड़े उतार दिए।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस्लामिक आज़ाद विश्वविद्यालय के एक ब्रांच के सुरक्षा गार्डों को अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता आमिर महजॉब ने एक्स पर कहा, कि "पुलिस स्टेशन पर,...यह पाया गया कि वह गंभीर मानसिक दबाव में थी और उसे मानसिक विकार था"।

लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सुझाव दिया है, कि महिला की यह हरकत जानबूझकर किया गया विरोध प्रदर्शन था।
एक्स पर एक उपयोगकर्ता लेई ला ने वीडियो के साथ एक टिप्पणी में कहा, कि "अधिकांश महिलाओं के लिए, सार्वजनिक रूप से अंडरवियर में रहना उनके सबसे बुरे सपनों में से एक है, ... यह अनिवार्य हिजाब पर (अधिकारियों के) मूर्खतापूर्ण दबाव के खिलाफ प्रतिक्रिया है।"
महिला के साथ क्या हुआ है, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन मास-सर्कुलेशन डेली हमशहरी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है, कि "एक जानकार स्रोत ने कहा...इस कृत्य के अपराधी को गंभीर मानसिक समस्याएं हैं और जांच के बाद, उसे संभवतः मानसिक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications