'नौसेना बेड़े को बनाएं निशाना', खामेनेई के करीबी की सख्त चेतावनी, कही अमेरिका पर सीधा हमला करने की बात
Iran Threatens US: ईरान और अमेरिका के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अब ईरान ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका को खुलेआम चेतावनी दे डाली है। अमेरिका द्वारा ईरान में किए गए ताजा हवाई हमलों के बाद ईरान के शीर्ष नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ईरान की सरकार के बेहद करीबी माने जाने वाले अखबार 'केहान' के संपादक ने अमेरिका पर सीधा हमला करने की बात कह दी है।
उनका कहना है कि अब वक्त आ गया है कि ईरान तुरंत जवाबी कार्रवाई करे। अमेरिकी नौसेना बेड़े पर मिसाइल हमले और हार्मुज जलडमरूमध्य को पश्चिमी देशों के लिए बंद करने जैसे कदम उठाए जाएं। इस बयान ने पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंता में डाल दिया है। साथ ही, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का पुराना भाषण भी दोबारा शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका को 'अपूरणीय क्षति' की चेतावनी दी थी।

ईरानी अधिकारी बोले, 'अब हमारी बारी है'
अमेरिका द्वारा ईरान में किए गए हालिया हवाई हमलों पर ईरान के शीर्ष अधिकारियों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी और कट्टरपंथी अखबार 'केहान' के प्रबंध संपादक होसेन शरीअतमदारी ने अमेरिका को सीधे तौर पर चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें: US Strikes In Iran: 'ईरान में या तो शांति होगी या फिर विनाश', ट्रंप के प्रेसमीट की 10 बड़ी बातें
होसेन ने कहा, "अब हमारी बारी है बिना देर किए कार्रवाई करने की। पहला कदम यह होना चाहिए कि हम बहरीन में मौजूद अमेरिकी नौसेना बेड़े पर मिसाइल हमला करें और साथ ही हार्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी, ब्रिटिश, जर्मन और फ्रांसीसी जहाजों के लिए बंद कर दें।"
खामेनेई के पुराने बयान को किया गया फिर से शेयर
हालांकि अब तक अयातुल्ला खामेनेई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके टेलीग्राम चैनल पर उनका एक पुराना भाषण दोबारा साझा किया गया है। इस वीडियो संदेश में खामेनेई ने अमेरिका को ईरान-इजराइल संघर्ष में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी थी।
"अमेरिका को भुगतना पड़ेगा बड़ा नुकसान"
अपने टेलीविजन संबोधन में खामेनेई ने कहा था, "अगर अमेरिका ने इस संघर्ष में दखल दिया, तो उसे वह नुकसान उठाना पड़ेगा जिसकी भरपाई संभव नहीं होगी। यह नुकसान ईरान को होने वाले किसी भी नुकसान से कहीं ज्यादा होगा।"
उन्होंने आगे कहा था, "अमेरिकियों को यह समझ लेना चाहिए कि अगर वे युद्ध में कूदते हैं, तो यह फैसला पूरी तरह से उनके खिलाफ जाएगा और इसका खामियाजा उन्हें लंबे समय तक भुगतना पड़ेगा।"
ईरान ने न्यूक्लियर रेडिएशन लीक होने की खबर से किया इनकार
अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमला किया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इन हमलों में ईरान की इस्फहान, फोर्दो और नतांज स्थित न्यूक्लियर साइट को तबाह कर दिया गया है। हालांकि, ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि इन हमलों के बाद किसी भी न्यूक्लियर साइट से रेडिएशन के रिसाव के संकेत नहीं मिले हैं।
ईरान के राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा केंद्र ने कहा है कि रेडिएशन मापने वाले उपकरणों ने किसी भी तरह की रेडियो एक्टिव गतिविधि नहीं पकड़ी है। साथ ही यह भी कहा गया कि इन इलाकों में रहने वाले लोगों को कोई खतरा नहीं है। इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी इजराइली हमलों के बाद ऐसी ही जानकारी दी थी।
खाड़ी में तनाव और बढ़ने की आशंका
ईरान की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब क्षेत्र में पहले से ही हालात तनावपूर्ण हैं। अगर ईरान द्वारा हार्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने जैसी कार्रवाई की जाती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की तेल आपूर्ति पर पड़ सकता है और खाड़ी क्षेत्र में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Haifa पर हमला कर ईरान ने दे दी है अमेरिका को खुली चुनौती, जानें यह पोर्ट सिटी क्यों है इतना महत्वपूर्ण
-
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Iran Frozen Funds: शांति वार्ता पर लगा ग्रहण! ईरानी पैसों पर से अमेरिका नहीं हटाएगा प्रतिबंध -
Hormuz Crisis: सीजफायर के बावजूद नहीं खुला होर्मुज! ईरान भूल गया अपनी बिछाई Sea-Mines! गलती या साजिश? -
Islamabad Peace Talk LIVE: अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर संपन्न, लिखित प्रस्तावों का हुआ आदान-प्रदान -
US Iran War Talks: आगबबूला हुआ ईरान, बोला- 'अमेरिका धोखेबाज, देशहित के लिए हम हर साधन का करेंगे इस्तेमाल' -
US Iran: होर्मुज में पहुंचे अमेरिका के मिसाइल डिस्ट्रॉयर! ईरान ने दी आखिरी चेतावनी, क्या फिर से भड़केगी जंग? -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर? -
Hormuz Mine Clearance: LPG-तेल की किल्लत होगी खत्म! होर्मुज में बारूद हटाने उतरी अमेरिकी सेना, ईरान हैरान












Click it and Unblock the Notifications