Iran Saudi Tension: सऊदी का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा ईरान, मक्का-मदीना के चारों ओर सुरक्षा की अभेद्य दीवार
Iran Saudi Tension: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान और सऊदी अरब के बीच भी टकराव जारी है। रमजान का महीना होने की वजह से लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री हज के लिए सऊदी पहुंचते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान सऊदी अरब की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। सऊदी के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को लगातार नाकाम करने का दावा किया है। हालांकि, कुछ मिसाइलें और विस्फोटक ड्रोन सुरक्षा कवच को पार करने में भी सफल हुए हैं। सऊदी के कुछ तेल रिफाइनरी और अहम ठिकानों को नुकसान पहुंचा है।
सऊदी अरब में इस्लाम के दो सबसे पवित्र शहर मक्का और मदीना स्थित हैं, जहां हर साल लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री हज और उमराह के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इन शहरों की सुरक्षा सऊदी सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान इन पवित्र स्थलों को निशाना बनाने से बचना चाहेगा।

Iran Saudi Tension: मल्टी लेयर एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती
- इन शहरों की सुरक्षा के लिए सऊदी अरब ने एक अत्याधुनिक और बहुस्तरीय एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया है। इस नेटवर्क में अमेरिका समेत कई देशों की उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- सबसे अहम सुरक्षा कवच Patriot PAC-3 एयर डिफेंस सिस्टम को माना जाता है। यह सिस्टम छोटी और मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम है।
- सऊदी अरब ने THAAD (Terminal High Altitude Area Defense) सिस्टम भी तैनात किया है, जो लंबी दूरी की मिसाइलों को ऊंचाई पर ही रोक सकता है।
- हाल के वर्षों में इसकी यूनिट्स को सक्रिय किया गया है, जिससे मक्का और जेद्दा जैसे अहम इलाकों की सुरक्षा और मजबूत हुई है।
Saudi Arabia ने दक्षिण कोरिया का एयर डिफेंस भी किया है इस्तेमाल
इसके साथ ही दक्षिण कोरिया का KM-SAM Block II एयर डिफेंस सिस्टम भी सऊदी की रक्षा व्यवस्था का हिस्सा है, जो दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को रोकने में बेहद सटीक माना जाता है। ड्रोन हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब चीनी लेजर तकनीक का भी उपयोग करता है, जो कुछ ही सेकंड में ड्रोन को नष्ट कर सकती है। आखिरी सुरक्षा परत के रूप में Skyguard 35mm कैनन तैनात किए गए हैं। यदि कोई मिसाइल या ड्रोन बाकी सिस्टम को पार कर भी जाए, तो ये रडार-नियंत्रित तोपें उसे शहर की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही मार गिराने में सक्षम हैं।
Iran Saudi Tension Update: सऊदी रक्षा मंत्रालय ने ईरानी मिसाइल नष्ट करने का किया दावा
इसी बीच क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अल-खार्ज क्षेत्र के पास एक क्रूज मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। वहीं रियाद के पूर्वी इलाके में तीन ड्रोन भी मार गिराए गए। कतर ने भी बताया कि दोहा स्थित अल-उदीद एयर बेस को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार खाड़ी के कई देशों के अलावा तुर्की और अजरबैजान भी इस संघर्ष के असर से प्रभावित हो रहे हैं। यूरोपियन यूनियन ने खाड़ी के देशों के समर्थन की बात कही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टकराव लंबा चला तो पूरे मिडिल ईस्ट की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications