हज यात्रा पर गतिरोध को खत्म करने के लिए ईरान अब करेगा सऊदी अरब से बात
सऊदी अरब में इस साल होने वाले हज यात्रा को लेकर ईरान के अधिकारी अब सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।
तेहरान। सऊदी अरब में इस साल होने वाले हज यात्रा को लेकर ईरान के अधिकारी अब सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इस बातचीत के जरिए सऊदी अरब के मक्का में होने वाली हज यात्रा में ईरान के हज यात्रियों को शामिल होने पर बातचीत की जाएगी। इस बात की पुष्टि ईरान के अधिकारियों ने तेहरान में की है। ईरान की अधिकारिक न्यूज एजेंसी इरना ने अली काजीस्कर जोकि अत्यातुल्लाह अली खमानेई के प्रतिनिधि के तौर पर बयान जारी करते हुए कहा कि ईरान की तरह दूसरे इस्लामिक देशों को हज यात्रा 2017 के लिए बातचीत करने का न्यौता रियाद से मिला है। इस बारे में हम बातचीत करने के लिए जाएंगे।













Click it and Unblock the Notifications