ट्रंप ने दी इजरायल को चेतावनी: "बम मत गिराओ", बोले- ईरान अब कभी नहीं बना पाएगा अपने परमाणु ठिकाने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हाल ही में अमेरिकी हमलों के बाद ईरान अब कभी अपने परमाणु ठिकानों को दोबारा नहीं बना सकेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के तहत की गई एयरस्ट्राइक्स में ईरान के फोर्दो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "IRAN WILL NEVER REBUILD THEIR NUCLEAR FACILITIES!"

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने फिर दोहराया, "ईरान अब अपने परमाणु ठिकानों को फिर से नहीं बना सकता। वो अब चट्टानों के नीचे दबे हैं, बर्बाद हो चुके हैं। हमारे B2 बमवर्षकों ने जो किया, उससे बेहतर कोई नहीं कर सकता था।"

Donald Trump on Iran Israel War

ट्रंप ने एक और चौंकाने वाला बयान देते हुए इजरायल को युद्ध विराम का सम्मान करने की सलाह दी और चेतावनी दी कि बम गिराने की स्थिति में यह "गंभीर उल्लंघन" माना जाएगा। उन्होंने कहा, "ISRAEL is not going to attack Iran. All planes will turn around and head home, while doing a friendly 'Plane Wave' to Iran."

ट्रंप ने यह भी जोड़ा, "DO NOT DROP THOSE BOMBS. IF YOU DO IT IS A MAJOR VIOLATION. BRING YOUR PILOTS HOME, NOW!"

इस बीच, इजरायली वायु सेना ने तेहरान के उत्तर में ईरान के एक रडार ठिकाने पर सीमित जवाबी हमला किया। यह हमला ईरान द्वारा युद्धविराम के बावजूद इजरायल पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बाद किया गया। टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत के बाद इजरायल ने अपनी सैन्य कार्रवाई को सीमित कर दिया और केवल एक "प्रतीकात्मक हमला" किया।

वहीं सोमवार को ईरान ने अमेरिका के कतर स्थित अल उदीद एयरबेस सहित कई ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। यह हमला अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में किया गया।

मंगलवार को इजरायल ने ट्रंप की मध्यस्थता में प्रस्तावित युद्धविराम को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया। इजरायल सरकार के अनुसार, "ऑपरेशन के अपने सभी लक्ष्य पूरे कर लिए गए हैं। यदि युद्धविराम का उल्लंघन हुआ तो जवाब भी उतना ही कड़ा होगा।"

गौरतलब है कि 12 दिन तक चले इस टकराव की शुरुआत 13 जून को इजरायल के 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' से हुई थी, जिसके तहत ईरानी सैन्य और परमाणु ठिकानों पर व्यापक हवाई हमला किया गया। इसके जवाब में ईरान ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3' के तहत मिसाइल और ड्रोन हमलों की श्रृंखला शुरू कर दी थी।

ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम की शुरुआत पहले ईरान करेगा और 24 घंटे के भीतर इजरायल भी इसे लागू करेगा। इसके साथ ही उन्होंने इसे "12-Day War" का औपचारिक अंत बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+