ईरान: न्यूक्लियर प्लांट के पास आया 5.1 की तीव्रता वाला भूकंप
तेहरान। ईरान के बुशहर प्रांत में शुक्रवार को 5.1 की तीव्रता वाला भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की ओर से बताया गया है कि भूकंप सुबह 5:23 बजे आया जिसकी 5.1 थी और भूकंप का केंद्र 38 किलोमीटर दूर था।

किसी नुकसान की कोई खबर नहीं
ईरान की मीडिया की ओर से कहा गया है कि इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अमेरिकी चैनल सीएनएन की ओर से कहा गया है कि ईरान के स्थानीय समयानुसार सुबह 5.38 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का क्षेत्र परमाणु संयत्र के पास 38 किमी. तक था। माना जाता है कि भूकंप की तीव्रता पांच या उससे ज्यादा होने पर प्लांट को थोड़ा नुकसान संभव है। लेकिन ईरान ने परमाणु संयत्र के निर्माण में इसका खास तौर पर ध्यान रखा है कि इससे भी अधिक तीव्रता के भूकंप झटकों को झेला जा सके। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिहाज से ईरान काफी संवेदनशील है। ईरान के कई शहर पहले भी भूकंप के कारण काफी नुकसान झेल चुके हैं। साल 2003 में देश के ऐतिहासिक शहर बाम में 6.6 की तीव्रता से भूकंप आया था। इस भूकंप में बाम शहर को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ और 26 हजार लोगों की मौत हो गई थी। बाम शहर ईरान के परमाणु संयत्र के काफी पास है।












Click it and Unblock the Notifications