'भारत पर हमला किया तो घुसकर मारेंगे', S. Jaishankar की पाकिस्तान को दो-टूक चेतावनी
S. Jaishankar on Pakistan: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए साफ कहा कि अगर भारत पर आतंकवादी हमला हुआ, तो जवाब दुश्मन की सरहद के अंदर घुसकर दिया जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकियों को पनाह देने और प्रशिक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
यूरोप दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने ब्रसेल्स में 'पोलिटिको' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम आतंकवाद के साथ जीने को तैयार नहीं हैं। अगर पाकिस्तान ने अप्रैल जैसी बर्बर हरकतें फिर दोहराई, तो इसका जवाब ज़रूर मिलेगा।

'जरूरत पड़ी तो हम घुसकर मारेंगे'
जयशंकर ने दो टूक शब्दों में कहा, हमें फर्क नहीं पड़ता कि वे (आतंकी) पाकिस्तान में कितनी गहराई में छिपे हैं, अगर जरूरत पड़ी तो हम वहां तक जाएंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि समस्या की जड़ अब भी बनी हुई है। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद को राज्य की नीति के रूप में इस्तेमाल करने वाला देश बताया।
जब उनसे पूछा गया कि क्या पिछले महीने के टकराव की वजहें अब भी बरकरार हैं, तो उन्होंने साफ कहा, अगर आप आतंकवाद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को तनाव का कारण मानते हैं, तो हां, ये वजहें अब भी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर सफाई देने पहुंचे बिलावल भुट्टो की फजीहत, अमेरिका ने जमकर लगाई लताड़, जैश के खिलाफ एक्शन की मांग
पाकिस्तान के 8 एयरबेस को तबाह
सेना की क्षति के सवाल पर जयशंकर ने कहा कि इसका जवाब उचित समय पर संबंधित विभाग देगा, लेकिन उन्होंने दावा किया कि भारत के लड़ाकू विमान और मिसाइलें पाकिस्तानी एयरफोर्स पर कहीं अधिक भारी पड़ीं। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए राफेल की ताकत का सबूत यही है कि हमने पाकिस्तान के 8 एयरबेस को 10 मई की सुबह तबाह कर दिया। इसी कारण लड़ाई रुकी। उन्होंने दावा किया कि गूगल पर उपलब्ध सार्वजनिक तस्वीरें पाकिस्तानी एयरबेस के क्षतिग्रस्त रनवे और हैंगर की पुष्टि करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications