Iran-Israel War: भारतीय एयरलाइंस ने लगातार दूसरे दिन 350 से अधिक इंटरनेशनल उड़ानें रद्द की, क्या करें यात्री?
Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनसव से हवाई यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार, 2 मार्च को कुल 357 उड़ानें रद्द की गईं। भारत सरकार यात्रियों को राहत देने के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, यात्री सहायता नियंत्रण कक्ष (PACR) द्वारा शिकायतों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है, प्राथमिकता पर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। इस दौरान एयरसेवा, सोशल मीडिया व हेल्पलाइन से एयरलाइंस और हितधारकों के समन्वय से कुल 559 शिकायतों का निपटारा किया गया।

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों से मध्य पूर्व में हिंसा बढ़ी। इससे हवाई अड्डे, रिफाइनरियां बंद हुईं और तेल-सोने के दाम बढ़ गए। मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद होने से भारतीय एयरलाइंस ने 1 मार्च को 350 उड़ानें रद्द कीं।
यात्रियों को क्या करना चाहिए?
हवाई यात्रियों को सलाह है कि रद्द या पुनर्निर्धारित उड़ानों की सटीक जानकारी के लिए एयरलाइंस के आधिकारिक चैनलों की जांच करें। सहायता के लिए, PACR हेल्पलाइन नंबर 011-24604283 और 011-24632987 पर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications