Iran-Israel War: 'ईरानी गर्दन कटवा लेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं, अमेरिका और इजरायल को फारूक अब्दुल्ला की चेतावनी
Iran Israel War: ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ता टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। रविवार, 21 जून की रात अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और भड़क गया है। इसी दिन इज़रायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के एक नौसेना अड्डे को निशाना बनाया। इसके जवाब में ईरान ने इज़रायल की ओर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं, जिससे युद्ध की आग और भड़क उठी है।
इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के पक्ष में बयान दिया है और अमेरिका और इज़रायल को चेतावनी दी।

'गर्दन कटवा सकते हैं लेकिन झुकेंगे नहीं'
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अमेरिका और इज़रायल को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर वे यह सोचते हैं कि ईरान पीछे हट जाएगा, तो यह उनकी गलतफहमी है। अब्दुल्ला ने ईरान की स्थिति की तुलना कर्बला से करते हुए कहा कि 'ईरान कर्बला को नहीं भूलता, और यह उसके लिए एक दूसरी कर्बला जैसी स्थिति है। वे अपनी गर्दन कटवा सकते हैं लेकिन झुकेंगे नहीं।' नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने ईरान में सत्ता परिवर्तन (Regime Change) की कोशिशों की भी आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि, क्या इससे वास्तव में कोई सुधार होगा? उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और इसरायल लंबे समय से ईरान के परमाणु हथियार प्राप्त करने के खिलाफ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ईरान अपने इरादों से पीछे हटने वाला नहीं है।
ये भी पढ़ें अमेरिकी हमले के बाद Iran का पलटवार, Israel पर अब तक का सबसे बड़ा अटैक, Tel Aviv में दिखी मिसाइलों की बौछार
हालात और बिगड़ने के आसार
बता दें कि 21 जून की रात अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु केंद्र फोर्दो, नतांज़ और इस्फहान पर सैन्य कार्रवाई की। इस ऑपरेशन की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की, जिसे वॉशिंगटन ने सैन्य सफलता करार दिया है। दूसरी ओर, ईरान ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानूनों और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का गंभीर उल्लंघन बताया है। अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं और अब यह संघर्ष पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ता दिख रहा है। ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच यह ताज़ा टकराव अब पूरी तरह से सैन्य मोर्चे पर उतर चुका है, जिससे पूरा मध्य-पूर्व क्षेत्र युद्ध की विभीषिका की चपेट में आने की आशंका से घिर गया है।
ये भी पढ़ें Iran Israel war: अमेरिकी हमले के बाद मीडिल ईस्ट बना 'नो-फ्लाई जोन', अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर मंडराया खतरा












Click it and Unblock the Notifications