यमन में विद्रोहियों को मिसाइल दे रहा है ईरान: अमरीका
संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की प्रतिनिधि निकी हेली ने आरोप लगाया है कि सऊदी अरब पर हमले के लिए ईरान यमन के हूती विद्रोहियों को मिसाइल मुहैया करा रहा है.
निकी हेली ने रिपोर्टरों को बीते महीने रियाद एयरपोर्ट के पास गिरी एक बैलेस्टिक मिसाइल के अवशेषों को दिखाया.
उन्होंने कहा, "इस पर मेड इन ईरान के स्टीकर भी हो सकते थे."
उन्होंने ये भी कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन कर रहा है.
सऊदी अरब और ईरान क्यों हैं दुश्मन?
यमन के मुद्दे पर सऊदी अरब-ईरान में घमासान
ईरान हूती विद्रोहियों को हथियार देने से इनकार करता रहा है.
हूती विद्रोही साल 2015 से यमन सरकार का समर्थन करने वाली सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना से संघर्ष कर रहे हैं.
ईरान के मुताबिक ये दावे गैरजिम्मेदार, उकसाने वाले और विध्वंसक प्रवृत्ति के हैं.
गठजोड़ बनाएंगे
लेकिन निकी हेली ने कहा कि तमाम तकनीकी बारीकियां मसलन पंखों पर स्टैबेलाइज़र का न होना और किनारों पर कई वाल्व लगे होने से जाहिर है कि ये मिसाइल ईरान में बनी है.
उन्होंने कहा कि ये मिसाइल सैकड़ों को आम लोगों की जान ले सकती थी और इससे जाहिर है कि "ईरान की सरकार का बर्ताव लगातार ख़राब हो रहा है."
उन्होंने कहा, "पूरी दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए एक ख़तरा बनी ईरान की सरकार की कलई खोलने के लिए हमें एक आवाज़ में बोलना चाहिए."
निकी हेली ने कहा कि वो 'पारदर्शिता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बनाए रखने' के लिए सूचनाएं सामने लाने का असामान्य कदम उठा रही हैं.
उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा ईरान के आक्रामक रुख के ख़िलाफ हमारे एक साथ काम करने पर निर्भर करती है."
निकी हेली ने कहा कि ईरान मध्य पूर्व में 'आग को हवा' दे रहा है और अमरीका उसके ख़िलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ तैयार करेगा. इनमें कूटनीतिक उपाय शामिल होंगे.
यमन के अखाड़े में ईरान और सऊदी का मुक़ाबला
सऊदी-इसराइल नज़दीकियों से क्यों उड़ी ईरान की नींद?
गढ़े गए सबूत
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कहा कि ये सबूत अमरीकी एजेंडे को पूरा करने के लिए 'गढ़े' गए हैं.
ईरानी मिशन के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा, "ये आरोप यमन में अमरीका की मिली भगत से सऊदी अरब की ओर से किए गए युद्ध अपराधों को ढकने की कोशिश भी है."
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेश की रिपोर्ट के मुताबिक रियाद पर दागी गई मिसाइल और जुलाई में मक्का के करीब गिरी मिसाइल के मलबे से संकेत मिलते हैं कि दोनों एक ही जगह बनी थीं.
हालांकि रिपोर्ट में ये दावा नहीं किया गया है कि ये मिसाइलें ईरान से आई थीं.
ईरान के विदेश मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि नवंबर में दागी गई मिसाइल सऊदी गठबंधन के हमले के जवाब में हूती विद्रोहियों की 'स्वतंत्र कार्रवाई' थी
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications