पंजशीर में पाकिस्तानी घुसपैठ पर भड़का ईरान, तालिबान के लिए मिलिट्री हेलीकॉप्टर उतारने पर की जांच की मांग
पंजशीर में पाकिस्तानी एयरफोर्स के तालिबान के समर्थन में उतरने की ईरान ने जमकर निंदा की है और पाकिस्तान के खिलाफ जांच की मांग की है।
तेहरान, सितंबर 06: पंजशीर में तालिबान के समर्थन में पाकिस्तानी एयरफोर्स के उतरने को लेकर ईरान ने सख्त नाराजगी जताई है और पाकिस्तान के खिलाफ जांच की मांग की है। पंजशीर में पाकिस्तानी ड्रोन अटैक की ईरान ने सख्त आलोचना की है और ईरान ने कहा है कि किसी भी बाहरी ताकत के द्वारा अफगानिस्तान की जमीन पर हमला किया जाना सरासर गलत है और फौरन इसकी जांच होनी चाहिए।

पाकिस्तान पर भड़का ईरान
दरअसल, पंजशीर में तालिबानी आक्रमण के बाद पाकिस्तान ने तालिबान के समर्थन में एयरफोर्स को उतार दिया है और पाकिस्तानी एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं, जिसके बाद भड़के ईरान ने फौरन पाकिस्तान की जांच की मांग की है। तालिबान ने दावा किया है कि उसने पंजशीर पर कब्जा जमा लिया है। वहीं नॉर्दर्न एलायंस ने तालिबान के दावों को झूठा बताया है और कहा है कि तालिबान का अभी तक पंजशीर पर कब्जा नहीं हो पाया है और तालिबान झूठ बोल रहा है। वहीं, नॉर्दर्न एलायंस ने तालिबान के साथ गुरिल्ला वार शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह कहां है। रिपोर्ट है कि उनके घर पर देर रात पाकिस्तान एयरफोर्स ने जमकर बमबारी की है, जिसके बाद वो अपनी जान बचाने के लिए पहाड़ों में दूसरे नेताओं के साथ छिप गये हैं।
मारे गये नेताओं को श्रद्धांजलि
वहीं, पाकिस्तानी एयरफोर्स द्वारा किए गये हमले के बाद ईरान ने मारे गये नॉर्दर्न एलायंस के नेताओं को श्रद्दांजलि दी है। सोमवार को ईरान की विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट कर पंजशीर में किए गये पाकिस्तानी हमले की जमकर निंदा की है। ईरान ने कहा है कि बीती रात पंजशीर पर जो हमला हुआ है, वो निंदनीय है और हमले में जिन अफगान नेताओं की जान गई है, उन्हें ईरान श्रद्धांजलि दे रहा है। आपको बता दें कि ईरान ने अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता देने से इनकार कर दिया है।

पंजशीर पर पाकिस्तानी हमला
पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर की तस्वीर सामने आते ही इसकी पुष्टि हो गई है कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के साथ डबल गेम खेल रहा है। पाकिस्तान सीधे तौर पर एक आतंकवादी संगठन की मदद कर रहा है। नॉर्दर्न एलायंस के प्रमुख कमांडर सालेह मोहम्मद की मौत के साथ ही तालिबान ने दावा किया है कि पंजशीर की तालिबान के हाथों हार हो गई है। पंजशीर अब तक एक ऐसा किला था, जिसे सोवियत संघ भी फतह नहीं कर पाया था, लेकिन तालिबान ने पाकिस्तान एयरफोर्स और आईएसआई की मदद से पंजशीर को हराने का दावा किया है।

अमरूल्ला सालेह के घर पर बमबारी
हालांकि, नॉर्दर्न एलायंस ने तालिबान के दावे का खंडन कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने पंजशीर जीतने के लिए 10 हजार लड़ाकों को उतार दिया था और बीति रात पाकिस्तानी एयरफोर्स ने लगातार पंजशीर पर हमले किए हैं। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह के घर पर भयानक बमबारी की है, जिसके बाद रिपोर्ट आ रही है कि वो जान बचाने के लिए पहाड़ों में छिप गये हैं, लेकिन एंटी तालिबान फोर्स के प्रमुख कमांडर सालेह मोहम्मद की मौत हो गई।

कई अफगान नेता मारे गये
तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा कर लिया था, लेकिन पंजशीर उसके लिए नाक का सवाल बन गया था और तालिबान किसी भी हालत में पंजशीर पर कब्जा करना चाहता था। लेकिन, पंजशीर पर तालिबान कब्जा नहीं कर पा रहा था। तालिबान ने सैकड़ों लड़ाकों को पंजशीर पर कब्जा करने के लिए भेजा, लेकिन सभी के सभी नॉर्दर्न एलायंस के हाथों मारे गये। जिसके बाद तालिबान की मदद के लिए पाकिस्तानी एयरफोर्स पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली रात पाकिस्तानी एयरफोर्स लगातार तालिबान को पंजशीर में हवाई रास्ते के जरिए उतार रहा था, वहीं पाकिस्तानी वायुसेना लगातार उन ठिकानों पर हमला कर रही थी, जहां से नॉर्दर्न एलायंस का ऑपरेशन चल रहा था। पाकिस्तान एयरफोर्स की मदद से तालिबान ने अहमद मसूद के मुख्य प्रवक्ता फहीम दश्ती और शीर्ष कमांडर साहिब अब्दुल वद्दू झोर को भी मार दिया।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications