Anti-Hijab Protest in Iran: बाइडेन ने ईरान को मुक्त करने की कसम खाई, प्रदर्शनकारियों से कहा, 'चिंता न करें'

अमेरिका ने पिछले महीने प्रदर्शनकारियों के साथ क्रूर व्यवहार के लिए ईरानी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

ईरान में हिजाब के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन (Anti-Hijab Protest in Iran) के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ईरान को 'मुक्त' करने की कसम खाई। उन्होंने कहा कि, ईरानी सरकार को चुनौती देने वाले प्रदर्शनकारी जल्द ही खुद को आजाद करने में सफल होंगे। बाइडेन ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप चिंता न करें, हम ईरान को मुक्त करने जा रहे हैं। वहां की जनता बहुत जल्द खुद को आजाद करने वाले हैं। वहीं, बाइडेन के संबोधन के दौरान रैली में मौजूद लोगों ने ईरान में हिजाब के खिलाफ जारी प्रदर्शन के सपोर्ट में सेल फोन पर 'फ्री ईरान'वाला संदेश प्रदर्शित किया।

अमेरिका प्रदर्शनकारियों को आजादी देगा

अमेरिका प्रदर्शनकारियों को आजादी देगा

ईरान में महसा अमीनी की मौत के बाद से पूरे ईरान में प्रदर्शन जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालयों के 2 हजार से अधिक शिक्षाविदों की तरफ से राष्ट्रपति बाइडेन को लिखे पत्र में हिजाब विरोधी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने के लिए आग्रह किया गया था। उन्होंने ईरानी विश्वविद्यालयों के गंभीर स्थिति पर तत्काल ध्यान देने की बात कही और आगे बाइडेन से इस पर ठोस कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद बाइडेन ने ईरान को स्वतंत्र कराने की कसम खाई।

अमेरिका की ईरान पर नजर

अमेरिका की ईरान पर नजर

अमेरिका ने पिछले महीने प्रदर्शनकारियों के साथ क्रूर व्यवहार के लिए ईरानी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इसके साथ ही हाल ही में यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को ड्रोन और तकनीकी सहायता की आपूर्ति के लिए ईरान पर प्रतिबंध लगाए हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान में प्रदर्शनकारियों पर ईरानी सुरक्षाबलों की कार्रवाई पर गंभीर चिंता प्रकट की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा करने वाले दोषियों को इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा।

महसा की मौत के बाद से प्रदर्शन जारी

महसा की मौत के बाद से प्रदर्शन जारी

बता दें कि, 22 साल की महसा अमिनी को पुलिस ने 13 सितंबर को हिजाब नहीं पहनने के आरोप में हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि हिरासत में ईरान की मोरैलिटी पुलिस ने उसके साथ मारपीट की जिसके बाद वह कोमा में चली गई और तीन दिन बाद महसा की मौत हो गई। महसा अमीनी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी निशाना साधा। जवाबी कार्रवाई में अब तक भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका ईरान को लेकर हुआ सख्त

अमेरिका ईरान को लेकर हुआ सख्त

वहीं, अमेरिका ने ईरान को महिलाओं की स्थिति (सीएसडब्ल्यू) पर 45 सदस्ययी संयुक्त राष्ट्र आयोग से ईरान को हटाने के अपने इरादे की घोषणा की थी। ईरान में कुर्द महिला महसा अमीनी की मौत के बाद हिजाब के खिलाफ जारी प्रदर्शन के क्रम में प्रदर्शनकारियों पर ईरान सरकार की बर्बरता पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने यह कड़ी प्रतिक्रिया दी । कमला हैरिस ने कहा था कि ईरान सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों से इनकार करने और विरोध प्रदर्शनों पर क्रूर कार्रवाई पर संयुक्त राज्य अमेरिका महिलाओं की स्थिति (सीएसडब्ल्यू) पर 45 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र आयोग से ईरान को हटाने का प्रयास करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+