Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2020: कोरोना काल में आज से IPL का आगाज, पहली बार होगा कुछ ऐसा जो कभी नहीं हुआ

कोरोना काल में आज 19 सितंबर से IPL 2020 का आगाज, पहली बार होगा कुछ ऐसा जो पहले कभी न हीं हुआ

नई दिल्ली: कोरोना काल में आज (19 सितंबर) से आईपीएल (IPL 2020) के 13वें सीजन की शुरुआत होने वाली है। शनिवार को आईपीएल-2020 का पबला मुकाबला एमएस धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से इस बार आईपीएल (IPL) मैचों के दौरान कई चीजों का बदला किया गया है। इस आईपीएल सीरिज के दौरान कई ऐसी चीजें होंगी, जो पहले किसी आईपीएम मैच में नहीं हुई।

IPL 2020

IPL 2020: इस बार नहीं होंगी आईपीएल में ये चीजें

भारत में बढ़ते में कोरोना महामारी के कारण आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जा रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी आईपीएल के दो सीजन देश के बाहर खेले जा चुके हैं। एक बार 2009 में दक्षिण अफ्रीका में और 2014 में यूएई में खेला गया था। लेकिन इस साल पहली बार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने के लिए मैदान में दर्शक नहीं होंगे। जी हां, इस बार ना ही आईपीएल के टिकट बिके हैं और ना ही मैच देखने के लिए कोई जा पाएगा।

इसके अलावा कोरोना के निययों को ध्यान में रखते हुए खेल के कुछ नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। खिलाड़ी गेंद पर स्लाइवा/लार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। टॉस के बाद दोनों टीमों के कप्तान हाथ नहीं मिलाएंगे। आईपीएल में पहली बार आपको चीयरलीडर्स देखने को नहीं मिलेंगी। इस बार का आईपीएल खिलाड़ियों के लिये ऐसी परिस्थितियों में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा।

IPL 2020: MI vs CSK में पहला मुकाबला

भारतीय समयनुसार शनिवार को आईपीएल का पहला मैच, जो MI और CSK के बीच है, शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। मुंबई और चेन्नई की टीम का पहला मैच शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में खेला जाएगा।

मैच का लाइव भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार ऐप (Hotstar app) पर होगा।

ये भी पढ़ें- IPL 2020: जानें कैसा रहा है MI vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा रहा भारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+