iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत में बनाएगी कार, CEO ने की चीन से बाहर निकलने की घोषणा
Foxconn India News: iPhone निर्माता कार कंपनी फॉक्सकॉन इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा दांव लगाने जा रही है और कंपनी ने अपना प्रोडक्शन चीन से शिफ्ट करने की घोषणा कर दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली ये कंपनी अब भारत में उत्पादन करने पर विचार कर रही है, क्योकि चीन और अमेरिका के संबंध काफी खराब हो गये हैं।
बीबीसी के मुताबिक, Foxconn कंपनी के सीईओ और अध्यक्ष यंग लियू ने कहा है, कि ताइवान की ये कंपनी चीन और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच अपने भविष्य को लेकर प्लान बना रही है। उन्होंने कहा, कि फॉक्सकॉन ने अपनी कुछ सप्लाई चेन को चीन से बाहर ले जाने का विचार किया है, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों का आने वाले दशकों में काफी विकास होने वाला है।

फॉक्सॉन के चेयरमैन यंग लिउ ने बीबीसी से कंपनी के भविष्य को लेकर बात करते हुए कहा, कि उनकी योजना अब भारत में इलक्ट्रिक कारों के निर्माण की है, क्योंकि आने वाले वक्त में इलेक्ट्रिक कारें ही कंपनी के भविष्य की दिशा का निर्धारण करेंगी।
भारत में होगा कारों का उत्पादन
ताइवान की राजधानी ताइपे में बीबीसी से बात करते हुए फॉक्सॉन के चेयरमैन यंग लिउ ने कहा, कि 'हमें उम्मीद है, कि दोनों देशों के नेता शांति और स्थिरता बनाए रखेंगे। किन एक व्यवसायी के रूप में, एक सीईओ के रूप में, मुझे यह सोचना होगा, कि अगर सबसे खराब स्थिति आती है, तो क्या होगा?"
आपको बता दें, कि इस बात की भी आशंका है, कि अगले कुछ सालों में चीन, ताइवान पर हमला कर सकता है, लिहाजा ताइवान की कंपनियों के लिए भारत एक पसंदीदा जगह बन रहा है, क्योंकि यहां से अपने देश के करीब रहकर भी ऑपरेशंस को अंजाम दे सकते हैं। युद्ध की स्थिति में चीन, ताइवान की नाकाबंदी कर सकता है और ऐसी स्थिति में किसी भी कंपनी के लिए ताइवान से सप्लाई चेन को बनाए रखना, काफी मुश्किल साबित होगा, लिहाजा कंपनियों ने भारत की तरफ चलना शुरू कर दिया है।
कंपनी के सीईओ ने कहा है, कि "कंपनी बुरी स्थिति में भी सप्लाई चेन को बनाए रखने की योजना पर काम कर रही है और कंपनी ने प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा मेक्सिको और वियतनाम शिफ्ट कर दिया है।
फॉक्सॉन कंपनी को जानिए
आपको बता दें, कि फॉक्सॉन कंपनी का ऑरिजनल नाम होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप है और इसने 1974 में टीवी के लिए नॉब बनाना शुरू किया था। अब यह कंपनी 200 अरब डॉलर के वार्षिक राजस्व वाली कंपनी बन चुकी है और दुनिया की सबसे शक्तिशाली टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है।
एप्पल कंपनी के आईफोन के 50 प्रतिशत से ज्यादा उत्पादों का निर्माण फॉक्सॉन कंपनी ही करती है। इसके अलावा, सोनी, माइक्रोसॉफ्ट, डेल और अमेजन के लिए भी उत्पादों का निर्माण ये कंपनी करती है।
आपको बता दें, कि अमेरिका के साथ तनाव को देखते हुए पश्चिमी देशों की कंपनियों ने भी चीन से बाहर निकलना शुरू कर दिया है और उनमें से कई कंपनियों ने भारत में अपनी फैक्ट्री खोलने की घोषणा की है, जिसपर भारत सरकार भी काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications