माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंद करने का किया ऐलान, ये ब्राउजर लेगा उसकी जगह

नई दिल्ली, मई 21। वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर (Internet Explorer) 15 जून 2022 से बंद हो जाएगा। सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के बयान के मुताबिक, इंटरनेट एक्सप्लोरर की जगह माइक्रोसॉफ्ट एज (Edge) से रिप्लेस करेगा। आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर को 16 अगस्त 1995 को रिलीज किया था।

Microsoft

2003 तक टॉप पर था इंटरनेट एक्सप्लोरर

आपको बता दें कि इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंद करने के पीछे की वजह आज इसका कम इस्तेमाल होना है। 25 साल से चला आ रहे इस ब्राउजर को आज की तारीख में सिर्फ 5 फीसदी लोग ही इस्तेमाल करते हैं। 2003 तक माइक्रोसॉफ्ट का ये ब्राउजर इंटरनेट की दुनिया में टॉप पर था। वहीं एज ब्राउजर को लेकर वाशिंगटन स्थित IT एक्सपर्ट रेडमंड का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट एज पुरानी, ​​लीगेसी वेबसाइटों और अनुप्रयोगों के अनुकूल होगा।

विंडोज ब्लॉग पर एक पोस्ट के जरिए इंटरनेट एक्सप्लोरर के बंद होने की जानकारी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है, "इंटरनेट एक्सप्लोरर 11 डेस्कटॉप एप्लिकेशन को बंद कर दिया जाएगा और 15 जून, 2022 को विंडोज 10 के कुछ संस्करणों के लिए सपोर्ट से बाहर हो जाएगा"। इस पोस्ट में माइक्रोसॉफ्ट ने एज के बेहतर इस्तेमाल के तीन कारण बताए हैं।

इंटरनेट एक्सप्लोरर के बंद होने का कारण

आपको बता दें कि इंटरनेट एक्सप्लोरर के बंद होने का कारण क्रोम और मॉजिला फायरफॉक्स का अधिक इस्तेमाल होना है। आज तकरीबन इंटरनेट का 66 % ट्रैफिक क्रोम ब्राउजर से आता है। क्रोम में गूगल ट्रांसलेशन, बहुत सारे एक्सटेंशन और कई मोड भी उपलब्ध कराता है। जिसके कारण लोग क्रोम से बाहर नहीं निकल पाते और बहुत सारी चीजें वहीं एक क्लिक पर पूरी हो जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+