साउथ चाइना सी पर इंटरनेशनल कोर्ट ने चीन का दावा किया खारिज
बीजिंग। साउथ चाइना सी के मुद्दे पर चीन को इंटरनेशनल कोर्ट से तगड़ा झटका मिला है। कोर्ट ने चीन के खिलाफ फैसला सुनाया है और कहा है कि इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं जिससे यह साबित हो कि इस हिस्से पर चीन का कोई अधिकार है।

इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ने इस मुद्दे पर फिलीपींस का पक्ष सही माना है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसे कोई ऐतिहासिक सबूत नहीं हैं जिससे साबित हो कि चीन का इस समुद्र और इसके संसाधनों पर एकाधिकार है।
वहीं चीन ने इस फैसले को गलत आधार पर लिया गया निर्णय बताया। चीन ने कहा है कि वह इस फैसले को हरगिज नहीं मानेगा।
इस मुद्दे पर चीन ने इंटरनेशनल कोर्ट की कार्यवाही में हिस्सा लेने से भी इनकार कर दिया था। चीन साउथ चाइना सी पर अपने दावे को मजबूत करने के लिए पिछले कई वर्षों से यहां पर आर्टिफिशियल आईलैंड बनाने में लगा है।
चीन पूरे हिस्से पर दावा करता है, इसमें मूंगे की चट्टानें और द्वीप भी शामिल हैं। इन संसाधनों पर बाकी देश भी अपना दावा जताते हैं। साउथ चाइना सी के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच अक्सर ही टकराव होता रहता है।
चीन की ओर से कहा गया है कि इंटरनेशनल कोर्ट इस इलाके चाहे जो फैसला दे, वह इस हिस्से में अपने समुद्री हितों की रक्षा करेगा। चीन की डिफेंस मिनिस्ट्री की ओर से कहा गया है कि चीन की सेनाएं हर खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications