ओबामा जिनके लकी चार्म हैं हनुमान लेकिन लोगों का मानना वह मुसलमान!

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा आज अपना 55वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। यूं तो ओबामा का हर जन्‍मदिन हर वर्ष खबरों में रहा लेकिन इस बार उनका यह बर्थडे काफी स्‍पेशल है।

ओबामा का कार्यकाल अब अंतिम दौर में है और जनवरी में वह अपने पद से मुक्‍त हो जाएंगे।

इस बात में शायद ही कोई आशंका किसी को हो कि ओबामा इस पीढ़ी के वह नेता बने हैं जिन्‍होंने अक्‍सर अपनी बातों और अपने एक्‍शन से युवाओं का काफी आकर्षित किया है।

उनके बारें में यूं तो कई बातें आपको पता होंगी लेकिन आज हम आपको उनकी ऐसी बातों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में या तो अपने कभी सुना होगा या फिर आप बिल्‍कुल अनजान हैं।

क्‍या है उनके नाम में बराक का मतलब

क्‍या है उनके नाम में बराक का मतलब

चार अगस्‍त 1961 को होनोलुलु में जन्‍म ओबामा के नाम में मौजूद बराक एक स्‍वाहीली भाषा का शब्‍द है जिसका मतलब है 'धन्‍य'।

आत्‍महत्‍या का सोचने लगे थे ओबामा

आत्‍महत्‍या का सोचने लगे थे ओबामा

एडवर्ड क्‍लेन ने अपनी एक किताब 'द एमेच्योर' में लिखा था कि वर्ष 2000 में ओबामा वर्ष 2000 में जब शिकागो से हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्‍स की सीट के लिए खड़े हो रहे थे। लेकिन उनकी मिशेल नहीं चाहती थीं कि वह चुनाव लड़ें और इस बात से ओबामा काफी निराश हो गए थे। ओबामा चुनाव हार गए। दोस्‍तों के मुताबिक ओबामा उस समय आत्‍महत्‍या का सोचने लगे थे।

तीन लकी चार्म हनुमान भी

तीन लकी चार्म हनुमान भी

इस वर्ष जनवरी में राष्‍ट्रपति ओबामा ने इंटरव्‍यू में अपने पास मौजूद तीन लकी चार्म के बारे में बताया। इसमें पोप फ्रांसिस की दी हुई एक माला है, वर्ष 2007 में एक बाइकर की गिफ्ट की भगवान बुद्ध की एक मूर्ति और भगवान हनुमान की एक मूर्ति है। राष्‍ट्रपति ओबामा ने अपने लकी चार्म को जेब से निकालकर दिखाया।

आइसक्रीम से नफरत

आइसक्रीम से नफरत

ओबामा को आइसक्रीम से नफरत थी लेकिन जब वह एक टीनएजर थे तो बास्किन राबिंस में नौकरी की और यहां से आइसक्रीम के लिए उनका लगाव बढ़ता गया।

ब्‍लैकबेरी फोन के शौकीन और निकनेम बेरी

ब्‍लैकबेरी फोन के शौकीन और निकनेम बेरी

ओबामा को ब्‍लैकबेरी फोन काफी पसंद है और उनका नि‍कनेम भी कुछ-कुछ इसी से जुड़ा है। ओबामा का निकनेम 'बेरी' है।

तो आर्किटेक्‍ट बनते ओबामा

तो आर्किटेक्‍ट बनते ओबामा

अगर ओबामा राष्‍ट्रपति नहीं बनते तो वह एक कामयाब आर्किटेक्‍ट होते और यह बात ओबामा ने खुद अपने इंटरव्‍यू में कही थी।

तो मुसलमान हैं ओबामा

तो मुसलमान हैं ओबामा

अमेरिका में हर पांचवां शख्‍स मानता है कि राष्‍ट्रपति ओबामा एक मुसलमान हैं और यह उनके नाम में मौजूद हुसैन की वजह से है।

ओबामा की सबसे बुरी आदत

ओबामा की सबसे बुरी आदत

राष्‍ट्रपति ओबामा ने एक टॉक शो में बताया था उनकी सबसे बुरी आदत है हर सेंकेंड अपने फोन को चेक करते रहना।

सिगरेट की लत

सिगरेट की लत

राष्‍ट्रपति ओबामा को सिगरेट की बुरी लत थी और वह कई बार अपने इंटरव्‍यू में इस बात को मान चुके हैं कि वह एक चेन स्‍मोकर रहे हैं। उनकी इस आदत की वजह से दोस्‍तों ने उनका नाम, 'बराक ओगांजा' तक रख दिया था। हालांकि वर्ष 2010 के बाद से ओबामा ने सिगरेट को हाथ नहीं लगाया है।

बांए हाथ से कमाल करते ओबामा

बांए हाथ से कमाल करते ओबामा

राष्‍ट्रपति ओबामा अमेरिका के छठवें ऐसे राष्‍ट्रपति हैं जो लेफ्ट हैंडेड हैं।

सिर्फ एप्‍पल का ही लैपटॉप

सिर्फ एप्‍पल का ही लैपटॉप

राष्‍ट्रपति ओबामा की मानें तो उन्‍हें एप्‍पल का ही लैपटॉप अच्‍छा लगता है और उन्‍हें एप्‍पल के अलावा लैपटॉप में कोई और ब्रांड पसंद नहीं आता है।

भाषाओं के जानकार ओबामा

भाषाओं के जानकार ओबामा

ओबामा सिर्फ इंग्लिश ही नहीं बल्कि स्पेनिश और इंडोनेशियन भाषा भी बहुत ही अच्छे से बोल लेते हैं और लिख भी लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+