अंडरवेट मॉडल हैं बैन, राजस्‍थान से भी है छोटा, देखिए कैसी है इस देश की लाइफ

इजरायल के बारे में 18 रोचक तथ्य

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी इजरायल की यात्रा पर हैं, वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इजरायल के दौरे पर गए हैं। भारत और इजरायल के बीच के संबंध सिर्फ रक्षा मसौदों तक सीमित नहीं है, कई क्षेत्र में भारत और इजरायल एक दूसरे से बेहतर सामरिक संबंध रखते हैं, जिसमें कृषि, तकनीक, मैरीटाइम डिफेंस, सहित कई अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इजरायल अपने कुछ खास कानूनों और सन्धियों के लिए मशहूर है, जिन पर कई बार विवाद भी होता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फैक्ट्स जो इजरायल को दुनिया से अलग करते हैं।

israel

राजस्थान से भी तीन गुना छोटा है इजरायल

राजस्थान से भी तीन गुना छोटा है इजरायल

  • इजरायल दुनिया का अकेला यहूदी राष्ट्र है। जो सबसे नया (सिर्फ 67 वर्ष पुराना) है।
  • इजरायल की जनसंख्या न्यूयॉर्क की आधी जनसंख्या के बराबर है। इजराइल का कुल क्षेत्रफल इतना है कि तीन इजराइल मिल कर भी राजस्थान जितना नहीं हो सकते।
  • इजरायल की भाषा हिब्रू भाषा दुनिया में इकलौती ऐसी भाषा है, जिसको पुनर्जन्म मिला है। हिब्रू और अरबी यहां की आधिकारिक भाषा है।
  • महिलाओं के लिए सेना में जाना अनिवार्य

    महिलाओं के लिए सेना में जाना अनिवार्य

    • इजरायल दुनिया का एकमात्र ऐसा मुल्क है, जहां महिलाओं को अनिवार्य रूप से सेना काम करना होता है।
    • इजरायल की वायुसेना दुनिया में चौथे नंबर की वायुसेना है। सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही उससे आगे है।
    • इजरायली बैंक द्वारा जारी नोट को दृष्टिहीन भी पहचान सकते हैं, क्योंकि उसमें ब्रेल लिपि का भी इस्तेमाल किया जाता है।
    • अंडरवेट मॉडल नहीं ले सकती किसी प्रतियोगिता में भाग

      अंडरवेट मॉडल नहीं ले सकती किसी प्रतियोगिता में भाग

      • दुनिया में पहला फोन मोटोरोला कंपनी ने इजरायल में ही बनाया था और माइक्रोसॉफ्ट के लिए पहला पेंटियम चिप इजरायल में ही बना था।
      • इजरायल दुनिया में जीडीपी के प्रतिशत के मामले में सर्वाधिक खर्च रक्षा क्षेत्र पर करता है।
      • इजरायल में तय वजन से कम वजन होने पर किसी भी सुंदरी को प्रतियोगिता में भाग नहीं लेने दिया जाता।
      • यहूदी नहीं पाल सकते सूअर

        यहूदी नहीं पाल सकते सूअर

        • इजरायल के सभी स्टूडेंट्स, चाहे वह लड़का हो या लड़की, को हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनिवार्य रूप से मिलिट्री सर्विस जॉइन करनी पड़ती है। इस सर्विस की अवधि लड़कों के लिए तीन साल और लड़कियों के लिए 2 साल होती है।
        • इजरायल में यहूदी सूअर नहीं पाल सकते। यह कानूनन जुर्म है।
        • दुनिया की सबसे छोटी बाइबल भी इजरायल में बनी है जो केवल 4.16 मिलीमीटर लंबी चौड़ी है।
        • 21 वीं सदी में बढ़े पेड़

          21 वीं सदी में बढ़े पेड़

          • इजरायल दुनिया का एकमात्र देश है, जिसके क्षेत्र में 21वीं सदी में 20वीं सदी की तुलना में अधिक पेड़ थे।
          • इजरायल में सिर्फ 40 बुक स्टोर्स हैं। यहां सरकार हर किताब को मुहैय्या कराती है।
          • यहां प्रति 10 हजार की आबादी में 109 रिसर्च पेपर प्रकाशित होते हैं। जो दुनिया में सर्वाधिक है। यहां किताबों के मामले में प्रति व्यक्ति के हिसाब से सर्वाधिक किताबें छपती हैं।
          •  सोलर एनर्जी के इस्तेमाल में रिकॉर्ड

            सोलर एनर्जी के इस्तेमाल में रिकॉर्ड

            • इजरायल के 10 में से 9 घर सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करते हैं।
            • इजराइल अपनी जनसंख्या की जरूरत के हिसाब से 95% खाद्यान्न खुद उपजाता जाता है। कृषि उत्पादों के मामले में इजराइल लगभग पूरी तरह से ही आत्मनिर्भर है।
            • जनसंख्या के हिसाब से सर्वाधिक विश्वविद्यालय इजरायल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+