VIDEO: अब आमने-सामने हो रही है रूस और यूक्रेनी सैनिकों की लड़ाई, फुटेज देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

यह वीडियो पूर्वी यूक्रेन में डोनेटस्क के उत्तर में एक छोटा सा कस्बा पिस्की में हो रहे लड़ाई का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पुल के ऊपर रूसी सैनिक और पुल के नीचे यूक्रेनी सैनिक लड़ाई करते दिख रहे हैं।

कीव, 31 अगस्तः रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई के 6 महीने से भी अधिक वक्त बीत चुके हैं। 24 फरवरी को जब यह युद्ध शुरू हुआ था किसी को भी यकीन नहीं था कि ये जंग इतनी लंबी अविध तक खींच जाएगी। दोनों देशों के हजारों सैनिकों की जानें जा चुकने के बाद भी अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि यह अब खत्म कब होगा... इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों देशों के सैनिकों का लाइव फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें रूस और यूक्रेन के सैनिक बेहद नजदीक आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

तस्वीर- प्रतीकात्मक(पीटीआई)

4 सैनिकों के बीच हो रही सीधी लड़ाई

4 सैनिकों के बीच हो रही सीधी लड़ाई

यह वीडियो पूर्वी यूक्रेन में डोनेटस्क के उत्तर में एक छोटा सा कस्बा पिस्की में हो रहे लड़ाई का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पुल के ऊपर रूसी सैनिक और पुल के नीचे यूक्रेनी सैनिक लड़ाई करते दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि कैसे पुल के नीचे से भागते हुए 2 यूक्रेनी सैनिक आते हैं और रूसी सैनिक पर हथगोले फेंकते हैं। लेकिन जहां वे हथगोला फेंकते हैं उतनी दूर रूसी सैनिक नहीं होता बल्कि वह सैनिक, यूक्रेनी सैनिक से कुछ ही मीटर की दूरी पर छुपा हुआ होता है।

वायरल हो रहा वीडियो

बम फट जाने के बाद रूसी सैनिक और यूक्रेनी सैनिकों में आमने-सामने की लड़ाई होती है। रूसी सैनिक दोनों यूक्रेनी सैनिकों के हमले में कमजोर पड़ता दिख रहा है तभी उसकी मदद के लिए दूसरा रूसी सैनिक जो वीडियो में स्क्रीन के बायीं ओर है, मोर्चा संभाल लेता है। इसके बाद वीडियो में दोनों यूक्रेनी सैनिकों को पुल के नीचे भागते दिखाया गया है। हालांकि यह साफ नजर नहीं आता कि इतनी गोलियां चलने के बाद रूसी सैनिक घायल हुआ है या नहीं। एक मिनट से भी कम समय के इस वीडियो में पहली बार रूसी और यूक्रेनी सैनिक इतनी नजदीकी लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं।

40 हजार से अधिक रूसी सैनिकों की गई जान

40 हजार से अधिक रूसी सैनिकों की गई जान

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के मुताबिक बीते 6 महीने में 40 हजार से अधिक रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं और 70 से 80 हजार इस हमले में घायल हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस आंकड़े को अधिक मान कर भी चलें फिर भी ये दशकों तक अफगानिस्तान में चले सोवियत संघ के हमले से ज्यादा नुकसानदायक साबित हुआ है। इसलिए हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन ने ऐलान किया है कि रूसी सशस्त्र बलों में अगले साल तक 1,37,000 से ज्यादा सैनिकों की भर्ती की जाएगी, ताकि सेना का आकार बड़ा हो सके।

अयोग्य लोगों की भर्ती कर रहा रूस

अयोग्य लोगों की भर्ती कर रहा रूस

पुतिन ने पिछले हफ्ते रूस के लड़ाकू सैनिकों की संख्या को 19 लाख से 24 लाख तक बढ़ाने के लिए एक डिक्री पर दस्तखत किया था। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, रूस सेना में जवानों की भर्ती का टारगेट पूरा नहीं कर पा रहा है। ऐसे में अब रूस सैनिकों की भर्ती के लिए अपर एज लिमिट को खत्म कर रहा है। साथ ही वह कैदियों की भी भर्ती कर रहा है। अधिकारी ने ये भी पाया है कि रूसी सेना के कई सैनिक बूढ़े, अयोग्य और खराब तरीके से ट्रेंड हैं। ऐसे में इन अनट्रेंड सैनिकों की भर्ती कर रूस अपनी सैन्या संख्या तो बढ़ा लेगा लेकिन सैन्य क्षमता हासिल नहीं कर पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+