चिली में भूकंप के तेज झटके, हवा में झूली इमारतें
रिएक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता।
चिली। चिली में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोग खुले मैदानों की तरफ दौड़ पडे़।

चिली की राजधानी सेंटियागो में शुक्रवार शाम को भूकंप के तगड़े झटकों ने शहरियों में दहशत पैदा कर दी। 6.4 की तीव्रता के भूकंप का केंद्र राजधानी सेंटियागों रहा। भूकंप के झटकों में राजधानी की इमारतें हवा में झूलती महसूस हुई।
खबरो के मुताबिक, तेज झटकों ने राजधानी सेंटियागों में अफरा-तफरी जैसा माहौल जरूर पैदा किया लेकिन इसमें जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications