ब्वॉयफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डालने से कम हो जाते थे फॉलोअर, मॉडल ने कर लिया ब्रेकअप

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर खुद को मॉडल बताने वाली एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसके फॉलोअर्स कम होते जा रहे थे। इंस्टाग्राम पर मॉडल के 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जिसकी वजह से बॉयफ्रेंड चाहता था कि लड़की उसकी भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर फोटो अपलोड करे। इस वाकया का खुलासा खुद लड़की ने किया है। उसने रेडिट पर पूरी स्टोरी लिखी। लड़की का इंस्टाग्राम अकाउंट काफी पॉपुलर है।

Instagram model Break Up with Boyfriend after Followers are less

फॉक्स न्यूज के अनुसार लड़की ने रेडिट पर बताया है कि जब भी वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वाली फोटो इंस्टाग्राम पर डालती उसके फॉलोअर कम हो जाते और उसको पैसे का भी नुकसान उठाना पड़ता था। जिसकी वजह से लड़की ने ब्रेकअप करने का फैसला किया। मॉडल मेक्सिको में ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही थी। इस दौरान जब लड़के ने सोशल मीडिया पर साथ वाली फोटो अपलोड करने की डिमांग की तो उसने ब्रेकअप कर लिया।

मॉडल ने रेडिट पर बताया कि 'वो जितनी चाहे उतनी प्राइवेट फोटो क्लिक कर सकता है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन मुझे मेरा इंस्टग्राम अकाउंट इससे अलग रखना है।' हालांकि रेडिट पर मॉडल ने अपना नाम नहीं बताया है। रेडिट पर लिखी गई बातों की माने तो मेक्सिको में छुट्टियां मनाते वक्त मॉडल के बॉयफ्रेंड ने सवाल किया कि वो कपल फोटो अपने इंस्टाग्राम पर क्यों अपलोड नहीं करती है?

इस सवाल का जवाब दिया कि ऐसा करने से उसके अकाउंट में इंगेजमेंट कम हो जाएंगे और स्पॉन्सर पॉस्ट नहीं मिल पाएंगे। मॉडल ने लिखा कि मैं इन तस्वीरों को बेचने के लिए रखना चाहती थी इससे ही मेरा काम चलता है। मैं बहुत दुखी हूं, क्योंकि इन छुट्टियों के लिए मैंने खर्चा किया और मेरे साथ भद्दा व्यव्हार किया गया। मॉडल ने बताया कि पोस्ट करने के बाद से वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से नहीं मिली है। और उसको काफी अच्छा लग रहा है।

यह भी पढ़ें- बिना लाइफ जैकेट पिंक बिकिनी में मस्‍ती कर रही थी प्रियंका, निक ने समंदर में दिया धक्‍का

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+