बिना लाइफ जैकेट पिंक बिकिनी में मस्‍ती कर रही थी प्रियंका, निक ने समंदर में दिया धक्‍का

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी तस्‍वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल प्रियका चोपड़ा मियामी में छुट्टियां बिता रही है और मस्‍ती के पलों की फोटो इंस्‍टाग्राम पर डाल रही है। मंगलवार को ही प्रियंका चोपड़ा ग्लोब नाम के इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई थीं जिसमें प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और पति जोनस हैं। प्रियंका व्हाइट कलर के याट पर एंजॉय कर रही हैं। इसमें वे बिकनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति बैठकर सिगरेट पीते दिख रहे हैं। अब एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें प्रियंका के पति निक जोनास उन्हें पानी में गिराते नजर आ रहे हैं।

पानी से निकलने के बाद प्रियंका ने पहना लाइफ जैकेट

पानी से निकलने के बाद प्रियंका ने पहना लाइफ जैकेट

पानी में गिरने के बाद प्रियंका चोपड़ा जब बाहर निकलीं तो उन्होंने लाइफ जैकेट पहन लिया। लाइफ जैकेट पहनने वाली उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने गुलाबी रंग की बिकीनी पहनी हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा समंदर में जेट स्की चलाती भी नजर आईं

प्रियंका चोपड़ा समंदर में जेट स्की चलाती भी नजर आईं

इस बोट पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा समंदर में जेट स्की चलाती भी नजर आईं। खास बात ये है कि इस बोट पार्टी के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी वहां मौजूद थीं। उनके अलावा प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वहां पहुंचीं थीं।

सिगरेट पीते फोटो हुई थी वायरल

सिगरेट पीते फोटो हुई थी वायरल

एक दिन पहले सामने आई तस्वीर में प्रियंका अपनी मां और पति के साथ सिगरेट पीते दिख रही हैं। इस तस्वीर को लेकर फैंस प्रियंका को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दीदी को अस्थमा भी है और सिगरेट भी फूंकनी है, ऐसा कैसे चलेगा दीदी। आपको बता दें कि दीवाली के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अस्थमा को मरीजों का ध्यान रखते हुएलोगों से पटाखे ना फोड़ने की अपील की थी। इसी को लेकर उनके फोटो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, प्रियंका चोपड़ा लोगों से पटाखे ना फोड़ने को कहती हैं और अब वो अस्थमा से बचने के लिए दवाइयां ले रही हैं?

हाल ही में प्रियंका ने मनाया है 37वां बर्थडे

हाल ही में प्रियंका ने मनाया है 37वां बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे मनाया है। प्रियंका 18 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद से मियामी में हैं। वो पति और फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं। रोज उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरें भी मियामी से सामने आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+