Russian Navy Day: रूस ने दिखाई 'पॉवर', भारतीय युद्धपोत INS Tabar भी शामिल, पुतिन बोले- Thank You India

INS Tabar: भारत- रूस के मजबूत संबंधों का उदाहरण देखने के मिला, जब भारतीय युद्धपोत सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के नौसेना दिवस (Russian Navy Day 2024) के उत्सव में शामिल हुआ। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में भारतीय युद्धपोत के शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। आईएनएस तबर के सामने से गुजरते समय पुतिन ने भारतीय नौसेनिकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि रूसी नौसैनिक दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आपको बधाई।

परंपरागत रूप से रूस 28 जुलाई को अपना नौसेना दिवस मनाती है। इस बार नेवा नदी पर रूस की मुख्य नौसेना परेड का हिस्सा बनने वाले विदेशी लड़ाकू जहाजों में भारतीय नौसेना का फ्रिगेट ताबर, अल्जीरियाई नौसेना का प्रशिक्षण जहाज सौम्मम और चीनी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जियाओज़ुओ शामिल थे। रूस की मुख्य नौसेना परेड के समापन के लिए लगभग 2,500 सैनिकों ने सेंट पीटर्सबर्ग के सीनेट स्क्वायर पर पैदल मार्च किया।

India in Russia about Main Naval Parade

समारोह के दौरान युद्धपोत की डेक पर खड़े भारतीय नौसेनिकों ने भी जयघोष कर उनका स्वागत किया। आईएनएस तबर युद्धपोत का निर्माण रूस में ही हुआ है और इसे 2004 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

भारतीय नौसेनिकों ने 28 जुलाई को रूस के 328वीं नेवी-डे परेड में हिस्सा लिया। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भारतीय नौसेनिकों से सलामी ली। भारत की तरफ से नेवी-डे परेड में युद्धपोत INS तबर ने शामिल हुआ।

परेड की सलामी लेते हुए पुतिन ने भारतीय नौसेनिकों को अभिवादन किया और नौसेनिकों को नेवी-डे परेड में भाग लेने के लिए बधाई भी दी। युद्धपोत INS तबर की कमान कैप्टन एम.आर हरीश संभाल रहे थे। उनके साथ 280 सदस्यों का क्रू भी युद्धपोत पर मौजूद था।

परेड में 200 से ज्यादा जहाज शामिल हुए
रूस के 328 वें नेवी-डे के उत्सव में करीब 200 जहाज शामिल हुए। ये सभी 2024 तक नेवी का हिस्सा रहे हैं। कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक सैनिक भी मौजूद रहे। परेड के खत्म होने के बाद सेंट पीटर्सबर्ग और रूसी नेवल बेस पर म्यूजिक कॉन्सर्ट, आर्मी बैंड और आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+