मंदिर में नग्नावस्था में विदेशी शख्स ने किया मेडिटेशन... इस इस्लामिक देश में सरकार ने उठाया सख्त कदम
Indonesia News: इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा है, कि वे एक विदेशी नागरिक की तलाश कर रहे हैं, जिसे एक हिंदू मंदिर में नग्नावस्था में ध्यान करते हुए एक वायरल वीडियो में देखा गया है।
अधिकारियों का कहना है, कि बाली द्वीप अपने हिन्दू संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है और यहां पर कई ऐतिहासिक हिंन्दू मंदिरे हैं, जिनका अनादर करना नाकाबिल-ए-माफी कृत्य है और विदेशी शख्स ने नग्रावस्था में मंदिर में मेडिटेशन कर संस्कृति का अनादर किया है, लिहाजा उसकी तलाश की जा रही है।
इंडोनेशियाई अधिकारियों ने कहा है, कि गिरफ्तारी के बाद उस विदेशी पर्यटक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंडोनेशिया के बाली द्वीप की है घटना
बाली के प्रभावशाली व्यक्ति नी लुह जेलैंटिक ने शनिवार और रविवार के बीच कई बार इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था और इस घटना को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। वहीं, सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है।
इंडोनेशिया के आव्रजन कार्यालय के प्रमुख टेडी रियांडी ने मंगलवार को एएफपी को भेजे एक बयान में कहा, "हम अभी भी इस घटना के संबंध में जांच कर रहे हैं।"
अधिकारियों ने विदेशी नागरिक की पहचान कर ली है, लेकिन तलाश जारी रहने के कारण उसके नाम और राष्ट्रीयता का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।
रियांदी ने कहा, कि "आव्रजन कार्यालय द्वारा वर्तमान में विदेशी नागरिक के सोशल मीडिया अकाउंट से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।"
उन्होंने कहा, कि विदेशी नागरिक की तलाश में बाली पुलिस के साथ कॉर्डिनेट किया जा रहा है और वे अभी भी स्थान और समय का आकलन करने की कोशिश कर रहे हैं।
पर्यटकों पर निर्भर बाली में हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद द्वीप के फिर से खुलने के बाद से, कई हाई-प्रोफाइल मामलों में कुछ लोगों को अश्लील हरकतों के लिए देश से भी निर्वासित किया गया है।
बाली आप्रवासन ने जून में एक डेनिश महिला को निर्वासित कर दिया था, जब उसे मोटरबाइक चलाते हुए जनता के सामने चमकते हुए फिल्माया गया था।
अप्रैल में एक रूसी महिला को भी एक पवित्र पेड़ के सामने अपनी नग्न तस्वीर पोस्ट करने के लिए द्वीप से बाहर निकाल दिया गया था।
वहीं, बार बार आ रहे ऐसे मामलों के बाद इस साल जून में, स्थानीय सरकार ने उन पर्यटकों के लिए एक गाइड प्रकाशित किया, जो बाली की यात्रा करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications