Indonesia में बार्सिलोना फेरी में भीषण आग, महिला की मौत, जान बचाने के लिए समुद्र में कूदे यात्री
Indonesia passenger ferry fire: रविवार दोपहर इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत के तट के पास एक यात्री नौका में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बार्सिलोना नामक इस फेरी में आग लगते ही जान बचाने के लिए कई यात्रियों को मजबूरन समुद्र में छलांग लगानी पड़ी। घटनास्थल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक किसी आधिकारिक हताहत आंकड़े की पुष्टि नहीं की है।
घटना दोपहर करीब 12 बजे तलिसेई द्वीप के पास हुई, जो प्रांतीय राजधानी मनाडो से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है। उत्तर सुलावेसी खोज और बचाव (SAR) एजेंसी के प्रवक्ता नुरियादीन गुमेलेग ने बताया कि कई यात्रियों को बचाकर पास के गंगा द्वीप पर सुरक्षित पहुंचाया गया है।

महिला यात्री की मौत की हो चुकी है मौत
(SAR) एजेंसी के प्रवक्ता नुरियादीन गुमेलेग ने बताया, हमारी प्राथमिकता अभी भी जहाज पर फंसे हुए संभावित यात्रियों की तलाश और बचाव है। हमारी टीम 'बीमा सेना' नामक बचाव पोत से अभियान का संचालन कर रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक महिला यात्री की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने अब तक पूरी यात्री सूची सार्वजनिक नहीं की है।
आपातकालीन राहत शिविर स्थापित
बार्सिलोना फेरी उत्तरी सुलावेसी के प्रमुख समुद्री मार्गों में शामिल है और मनाडो को आसपास के द्वीपों-तालाउद और ताहुना-से जोड़ती है। इस हादसे के बाद, राज्य-स्वामित्व वाली बंदरगाह कंपनी पेलिंडो ने मनाडो बंदरगाह पर एक आपातकालीन राहत शिविर स्थापित किया है, जहां जीवित बचे लोगों को चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यक सहायता दी जा रही है।
समुद्री परिवहन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल
गौरतलब है कि यह हादसा उस त्रासदी के ठीक 16 दिन बाद हुआ है जब बाली जलडमरूमध्य में एक और यात्री नौका डूब गई थी, जिसमें कई लोग मारे गए या लापता हो गए थे। यह घटनाएं इंडोनेशिया में समुद्री परिवहन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications