मॉडल ने कर दी हद पार, मंदिर के पवित्र पेड़ पर बिना कपड़ों के करवाया फोटोशूट
नई दिल्ली, 6 मई: इंडोनेशिया में एक खूबसूरत शहर है बाली, यहां पर बहुत सारे टूरिस्ट प्लेस हैं। इसके अलावा यहां के हिंदू मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। एक रिपार्ट के मुताबिक बाली में ही 5-6 हजार से ज्यादा मंदिर हैं, जो सैकड़ों साल पुराने हैं। इन मंदिरों के पास कई पुराने पेड़ भी हैं, जिनकी काफी ज्यादा मान्यता है, लेकिन अब वहां के एक मंदिर में इंफ्लूएंसर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है।

पेड़ के पास फोटोशूट
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम स्टार एलीना योग बाली घुमने गई थीं। वहां पर उन्होंने एक पवित्र पेड़ (Weeping Paperbark Tree) के पास नूड फोटोशूट करवाया। इस पर बाली के आंत्रप्रेन्योर नीलुह जेलांटिको की नजर पड़ गई और उन्होंने पुलिस-प्रशासन में इंफ्लूएंसर की शिकायत की।

बाद में मांगी माफी
एलीना ने इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिस पर बहुत से लोगों ने उनकी आलोचना की। इसके बाद उन्होंने वो पोस्ट डिलीट भी कर दिया, लेकिन मामला थमने वाला नहीं था। इसके बाद मॉडल ने एक वीडिया पोस्ट किया और जनता से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं इंडोनेशिया के लोगों से माफी मांगती हूं। मुझे अपनी गलती पर खेद है। मुझे उस जगह के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। जिस वजह से ये सब हुआ।

कितनी होगी सजा?
हालांकि उनकी माफी के बाद भी लोगों का गु्स्सा बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर को शेयर कर कार्रवाई की मांग की जा रही। वहीं उनके खिलाफ बाली में केस भी हुआ है। अगर वो दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें 6 साल तक की सजा हो सकती है, क्योंकि बाली में पोर्न को लेकर कानून है। इसके अलावा उन पर 52 लाख तक का जुर्माना लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications