इंडिया का दम देखो: 15 देशों में शीर्ष 200 पदों पर काबिज भारतीय मूल के लोग, 60 भारतीय कैबिनेट मंत्री

दुनिया के अलग अलग देशों में भारतीय मूल के लोगों का डंका सिर चढ़कर बोल रहा है। आलम ये है कि 15 देशों में शीर्ष नेतृत्व में 200 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं।

2021 Indiaspora Government Leaders: नई दिल्ली: दुनिया के अलग अलग देशों में भारतीय मूल के लोगों का डंका सिर चढ़कर बोल रहा है। आलम ये है कि 15 देशों में शीर्ष नेतृत्व में 200 भारतीय मूल के लोग शामिल हैं, जिनके ऊपर उन देशों की दशा और दिशा तय करने की जिम्मेदारी है। सबसे खास बात ये है कि इन देशों में अमेरिका और इंग्लैंड जैसे बड़े और रसूखदार देश भी शामिल हैं।

kamala harris

15 देशों के कैबिनेट में हिंदुस्तानी

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के करीब 15 ऐसे देश हैं 200 भारतीय मूल के ऐसे लोग हैं, जो किसी ना किसी अहम पदों पर तैनात हैं और सबसे खास बात ये है कि वित्तमंत्री और उपराष्ट्रपति जैसे पदों पर भी कोई ना कोई हिंदुस्तानी काबिज हो चुका है। दुनिया में हिंदुस्तानी मूल के लोगों का बढ़ता वर्चस्व जरूर गर्व करने वाली बात है। '2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स' द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है 200 भारतीयों में 60 भारतीय ऐसे हैं जिन्होंने 15 देशों के कैबिनेट में अपनी जगह बनाई है।

'2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स' ने यह लिस्ट सरकारी वेबसाइटों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध बाकी संसाधनों के आधार पर तैयार की गई है। लिस्ट के मुताबिक 200 से ज्यादा नेता दुनियाभर के अलग अलग देशों में पल्बिक सर्विस के बड़े-बड़े पदों पर पहुंचे हैं। जारी की गई इस लिस्ट के मुताबिक डिप्लोमेट, सांसद, बैंकों के प्रमुख, किसी आयोग के प्रमुख के पदों तक भारतीय मूल के लोग पहुंचे हैं। वहीं, भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक भारत के 3.2 करोड़ लोग दुनिया के अलग-अलग देशों में रहते हैं। '2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स' की इस रिपोर्ट की पूरी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इंडियास्पोरा के एम.आर रंगास्वामी ने इस लिस्ट को जारी करने के बाद कहा कि लिस्ट को देखने के बाद उन्हें भारत के ऊपर गर्व हो रहा है कि दुनिया के अहम पदों पर भारतीय विराजमान हैं।

वहीं, लिस्ट में शामिल भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने कहा है कि '2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स' की लिस्ट में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है और अमेरिका में रहकर भारतीय समुदाय का चेहरा बनना मेरे लिए गर्व की बात है और आज भारतीय मूल के अमेरिकी...अमेरिकी समाज का अभिन्न अंग बन चुके हैं। आपको बता दें कि अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और ब्रिटेन के वित्तमंत्री ऋषि सुनक भी भारतीय मुल्क के ही हैं।

किन देशों में भारतीयों का दबदबा

भारतीय मूल के लोगों ने दुनिया के कई बड़े देशों में अपना दबदबा कायम कर रखा है। इनमें अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, साउथ अफ्रीका और सिंगापुर भी शामिल हैं। इन देशों में कैबिनेट के अलावा बैंकिंग, उद्योग और राजनीति के शीर्ष पदों पर भारतीय मूल के लोग काबिज हैं। '2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स' के मुताबिक जिन देशों में भारतीय मूल के लोग शीर्ष पदों पर काबिज हैं, उन देशों की जीडीपी करीब 28 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है। यानि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विश्व के मानचित्र पर भारत का दबदबा किस स्तर का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+