भारत की अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से किया निकाह, कबूल किया इस्लाम, जानिए क्या हुआ नया नाम
India's Anju married to Pakistani Lover: भारत से पाकिस्तान गई राजस्थान की महिला अंजू ने अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है और अब उसने इस्लाम अपना लिया है। अंजू पहले हिन्दू थी, फिर वो ईसाई बन गई थी और अब वो मुसलमान बन गई है।
पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी ने दावा किया है, कि मंगलवार को प्यार के लिए सरहद पार करने वाली भारतीय महिला अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद, खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर में अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला से शादी कर ली है।

अंजू बनी मुसलमान, किया प्रेमी से निकाह
जियो के मुताबिक, अंजू और नसरुल्लाह खैबर पख्तूनख्वाह की स्थानीय अदालत में सत्र न्यायाधीश के सामने शादी कर ली है।
मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने 29 साल की अंजू और 29 वर्षीय नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि करते हुए कहा, कि महिला ने इस्लाम अपनाने के बाद फातिमा का नाम ले लिया है।
यानि, भारत की रहने वाली अंजू अब पाकिस्तान की फातिमा के नाम से जानी जाएगी। उसने अपने प्रेमी के लिए अपने पति और दो बच्चों को छोड़ दिया है।
उन्होंने आगे कहा, कि भारतीय महिला को पुलिस सुरक्षा के तहत अदालत से घर भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications