अंतरिक्ष में भारतीयों का जलवा! चांद पर रचा इतिहास, अब NASA के मिशन को लीड कर रही इंडियन लेडी

भारतीय महिला अक्षता कृष्णमूर्ति देश से 13 साल पहले अमेरिका गईं। नासा में काम करना उनका सपना था, जिसे उन्होंने पूरा ही नहीं बल्कि अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी के मिशन को लीड करने वाली वो पहली भारतीय महिला बन गई हैं। अक्षता ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुकी हैं। वे नासा में फुल टाइम जॉब कर रही हैं। पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से नासा में काम कर रही हैं। अक्षता नासा में एक प्रमुख अन्वेषक और मिशन विज्ञान चरण (Principal Investigator and Mission Science Phase) की प्रमुख हैं। नासा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाली अक्षता पहली भारतीय महिला हैं।

अंतरक्षित विज्ञान के क्षेत्र में हाल ही में सूर्य के करीब भेजे गए मिशन आदित्य एल-1 से पहले चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को वैश्विक मंचों पर सराहा गया। वहीं अब नासा मार्स मिशन में चीफ इंवेस्टीगेटर की जिम्मेदारी भारतीय महिला को ही अंतरिक्ष एजेंसी ने दी है। चूंकि मंगल पर नासा का मिशन बेहद महत्त्वपूर्ण है। यहां स्पेस एजेंसियां जीवन के अनुकूल वातवरण की तलाश कर रही हैं।

Akshata Krishnamurthy leading NASA mission

भारतीय महिला वैज्ञानिक अक्षता कृष्णमूर्ति को नासा ने मार्स रोवर को संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बड़ी उपलब्धित को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "कोई भी सपना कभी भी बहुत बड़ा या पागलपन भरा नहीं होता। खुद पर विश्वास रखें, पलकें झपकाए रखें और काम करते रहें! मैं वादा करती हूं कि अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे तो आप वहां जरूर पहुंचेंगे।"

कौन हैं अक्षता कृष्णमूर्ति?
अक्षता ने एमआईटी (Massachusetts Institute of Technology) से पीएचडी की उपाधि ली है। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, अक्षता नासा में एक प्रमुख अन्वेषक और मिशन विज्ञान चरण की प्रमुख हैं। वह पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से नासा में काम कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "एमआईटी में पीएचडी करने से लेकर नासा में फुल टाइम जॉब पाने से पहले उन्होंने सैकड़ों संस्थानों में नौकरी के लिए ट्राई किया। अक्षता ने कहा, "आज, मैं कई शानदार अंतरिक्ष मिशनों पर काम कर रही हूं, जिसमें पृथ्वी पर वापस लाने के लिए नमूने इकट्ठा करने वाला पर्सिवरेंस रोवर भी शामिल है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+