'तेरी मिट्टी...', लंदन में युवक की परफॉर्मेंस पर भारतीयों-पाकिस्‍तानियों ने संग मनाया स्‍वतंत्रता दिवस, Video

'तेरी मिट्टी...', लंदन में युवक की परफॉर्मेंस पर भारतीयों-पाकिस्‍तानियों ने संग मनाया स्‍वतंत्रता दिवस, Video

UK Viral Video: सोशल मीडिया पर स्‍वंतत्रता दिवस के मौके पर भारतीय युवाओं में इस बार जबरदस्‍त जोश देखने को मिला। दिल्‍ली के इंडिया गेट समेत अन्‍य ऐतिहासिक स्‍थलों पर लड़के-लकडि़यों ने तिरंगा फहराते हुए कई वीडियो शेयर किए। सभी देशभक्ति में लीन नजर आए। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जो लोगों को बहुत पसंद आया ये वीडियो भारत नहीं बल्कि लंदन का था।

UK Viral Video

वायरल वीडियो ने जीता दिल

भारत के 77वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में यूनाइटेड किंगडम की सड़कों पर एक युवक का वीडियो है। जिसने दुनिया भर में सोशल मीडिया के यूजर्स को आकर्षित किया है। इस युवक ने लंदन की सड़क पर तेरी मिट्टी में मिल जावा... गाने पर ऐसा मनमोहक परर्फामेंस किया है जिसे लोगों को खूब प्‍यार और तारीफ मिल रही है।

भारतीयों-पाकिस्‍तानियों ने संग मनाया स्‍वंत्रतता दिवस

इस वीडियो को लोग इसलिए अधिक पंसद कर रहे हैं क्‍योंकि लंदन की सड़कों पर भारत और पाकिस्‍तान दोनों के लोगों ने एक साथ इस गाने में स्‍वतंत्रता दिवस मनाते नजर आ रहे हैं।

सिंगर ने कैप्‍शन में लिखी ये बात

इस युवक ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- भारतीय और पाकिस्तानी ब्रिटेन में एक साथ जश्न मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!" इसके साथ सिंगर ने भारत और पाकिस्‍तान का झंडा भी शेयर किया है। इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

दोनों देशों के नागरिकों ने साथ लहराया झंडा

वीडियो की शुरुआत में विश को 77वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस से पहले लंदन की सड़कों पर सिंगर तेरी मिट्टी गाना गाते हुए नजर आ रहा है और जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, दर्शकों को एक उत्साहजनक दृश्य दिखाई देता है क्योंकि और लोग उसके साथ जुड़ते हैं और भारत का कुछ लोग हाथ में झंडा लहराते हैं तो कुछ लोग पाकिस्‍तान का झंडा लहराते नजर आ रहे हैं।

वीडियो देख खुश हुए यूजर्स, सिंगर पर बरसाया प्‍यार

इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो को अभी महज एक दिन ही हुआ है और 1.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही लोग इस पर प्‍यारी-प्‍यारी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जिस तरह से दोनों देश जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं, वह पसंद है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक था। देशभक्ति गीत सुनकर अभिभूत हो गया। ये यूजन ने लिखा दोनों झंडों को एक साथ देखना बहुत अभिभूत करने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+