पाकिस्तान में जिस जगह ठहरी है अंजू, वो है PAK सेना के दुश्मनों का इलाका.. गोलियों की गूंज से होती है सुबह-शाम

भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों में एक-दूसरे देश की नागरिकों की चर्चा हो रही है। भारत में जहां पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की कहानियां सुर्खियां बटोर रही हैं तो वहीं पाकिस्तान में इन दिनों भारत से गई अंजू छाई हुई हैं।

अंजू राजस्थान की रहने वाली एक शादीशुदा महिला हैं। अंजू की कुछ सालों से पाकिस्तान में रहने वाले उसके प्रेमी नसरुल्लाह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच अंजू वीजा लेकर अपने पति और 2 बच्चों को बिना बताए पाकिस्तानी दोस्त के घर पहुंच गई।

anju travels khyber pakhtunkhwa

नसरुल्लाह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले का रहने वाला है। खैबर पख्तूनख्वा को दुनिया का सबसे खतरनाक इलाके में से एक माना जाता है। ये वो इलाका है जहां आतंकियों का सिक्का चलता है और पाकिस्तानी सेना तक यहां जाने से कतराती हैं।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) अपनी खराब कानून व्यवस्था के चलते काफी सुर्खियों में रहता है। यहां आए दिन आतंकी हमले होते रहते हैं जिसमें आम नागरिक सहित पुलिसकर्मी भी मारे जाते हैं। यहां पर तहरीक-ए-तालिबान यानी टीटीपी का सिक्का चलता है और जहां पर जो टीटीपी के आतंकी चाहते हैं वो करते हैं।

अल अरबिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), गुल बहादुर समूह, इस्लामिक स्टेट-खुरासन, और कई अन्य के आतंकवादियों ने KP में 165 आतंकी हमले किए जो कि 2020 की तुलना में 48 फीसदी अधिक है। इन सभी हमलों में से 115 हमले अकेले टीटीपी ने कराए थे।

कई बार ऐसा होता जब इस इलाके में पाकिस्तानी पुलिस के जाने पर टीटीपी के आतंकी उन्हें बंधक बना लेते हैं। टीटीपी पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा से लगते जनजातीय क्षेत्र में अपनी हुकूमत चलाना चाहता है। इसी वजह से वह पाकिस्तान सेना की मौजूदगी नहीं चाहता है। और इस वजह से फौज उसका टकराव होता रहता है।

खैबर पख्तनख्वा एक ट्राइबल इलाका है जहां पर सिर्फ टीटीपी ही नहीं बल्कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी, इस्लामिक स्टेट खुरासान सहित आतंकवादी समूह सीमा के अलावा कई आतंकी संगठन हैं जो समय-समय पर बड़े आतंकी हमलों से पाकिस्तान की धरती को दहलाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+