रूस-यूक्रेन युद्ध: खार्किव शहर को तुंरत छोड़ दें भारतीय छात्र- विदेश मंत्रालय ने जारी की आपात एडवाइजरी

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एक तत्काल एडवाइजरी जारी कर भारतीय छात्रों को तत्काल खार्किव शहर छोड़ने के लिए कहा है।

कीव, 2 फरवरी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एक तत्काल एडवाइजरी जारी कर भारतीय छात्रों को तत्काल खार्किव शहर छोड़ने के लिए कहा है। दूतावास ने कहा कि कैसे भी पेसोचिन, बाबे और बेजलुडोव्का बस्तियों तक पहुंचें।

Indian embassy

भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, 'अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें तुरंत खार्किव छोड़ना होगा। पेसोचिन, बाबे और बेजलुडोव्का के लिए जल्द से जल्द आगे बढ़ें।'

इससे पहले, पोलैंड में भारतीय दूतावास ने भी युद्धग्रस्त यूक्रेन में भारतीय नागरिकों के लिए एक तत्काल एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें उनसे पोलैंड में त्वरित प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज सीमा पर जल्द से जल्द आने को कहा था। इसी प्रकार 1 मार्च को कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई थी, जिसमें उन्हें जो भी वाहन मिले उससे तत्काल कीव छोड़ने के लिए कहा था।

यह भी पढ़ें: Ukraine crisis: भारत ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव में स्थापित किया नया दूतावास

बता दें कि 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकालने का प्रयास कर रही है। चूंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए पोलैंड, रोमानियां, हंगरी और अन्य पड़ोसी देशों से ऑपरेशन गंगा के माध्यम से भारतीय नागरिकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध का आज सातवां दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार हमले कर रही है। इसके अलावा रूस की सेना ने Kherson सेना ने कब्जा कर लिया है, इसके अलावा खार्किव शहर में भी उसके सैनिक पहुंच गए हैं।

आज होगी रूस-यूक्रेन के बीच बैठक
आज शाम को रूस-यूक्रेन के बीच मीटिंग होगी है। इस मीटिंग में कुछ सकारात्मक समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं आज सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि रूस ने यूक्रेन पर हमला कर बहुत बड़ी गलती की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+