PM Modi: फ्रांस और यूएई के दौरे के बाद दिल्ली पहुंचें पीएम मोदी
PM Modi UAE Visit Live Updates: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब दिल्ली आ गए हैं। इससे पहले वो अबू धाबी पहुंचे थे, जहां अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी शनिवार को ही फ्रांस से सीधा यूएई के लिए रवाना हुए थे। जहां उन्होंने हवाई अड्डे पर स्वागत करने के लिए शेख खालिद को धन्यवाद दिया। एक ट्वीट में, पीएम मोदी ने कहा, कि "आज हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के लिए क्राउन प्रिंस एचएच शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभारी हूं।"

पीएम मोदी की यूएई यात्रा से जुड़ी हर बड़ी घटना की हम लाइव कवरेज कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए...
LIVE Feed
PM मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे जहां उन्होंने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। अबू धाबी में क़सर अल वतन पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उनका स्वागत संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया।
PM मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात
प्रधान मंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के सम्मान और गर्मजोशी को स्वीकार करते हुए, इसे भाइयों के बीच साझा स्नेह के समान बताया। उन्होंने कहा, ''हमने (भारत-यूएई) तीन महीने के भीतर ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जो आपके सहयोग और प्रतिबद्धता के बिना संभव नहीं था।'' इसके अलावा, उन्होंने यूएई में आगामी सीओपी-28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अपने फैसले की घोषणा की।
PM मोदी और यूएई राष्ट्रपति की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बातचीत के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के प्रति भारत का गहरा सम्मान व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि "हमारा द्विपक्षीय व्यापार 20 प्रतिशत बढ़ गया है। हमने 85 अरब डॉलर का व्यापार हासिल कर लिया है और जल्द ही हम 100 अरब डॉलर का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।"
भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की यूएई यात्रा को लेकर कहा, कि "भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, और प्रधान मंत्री की यात्रा ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, फिनटेक, रक्षा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इसे आगे बढ़ाने के तरीकों की पहचान करने का अवसर होगी।"












Click it and Unblock the Notifications