लंदन में भारत की PhD छात्रा चेइस्ता कोचर को ट्रक ने कुचला, होनहार लीडर मौत पर अमिताभ कांत ने जताया शोक

Cheistha Kochar Dies: लंदन में ट्रक से कुचलकर एक भारतीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है और ये घटना पिछले हफ्ते की है। मृतक की पहचान 33 साल की चेइस्ता कोचर के रूप में की गई है, जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पीएचडी की छात्रा थी।

चेइस्ता कोचर को होनहार लीडर माना जा रहा था और नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

Cheistha Kochar Dies

कोचर, जिनका पिछले सप्ताह लंदन में एक दुर्घटना के बाद निधन हो गया, उन्होंने पहले नीति आयोग में काम किया था। वह एलएसई से व्यवहार विज्ञान में पीएचडी कर रही थी। वह सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. एसपी कोचर की बेटी थीं।

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कोचर की मौत की खबर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा है, कि "चेइस्ता कोचर ने नीति आयोग में LIFE कार्यक्रम में मेरे साथ काम किया। वह #Nudge इकाई में थीं और #LSE में व्यवहार विज्ञान में पीएचडी करने गई थीं। लंदन में साइकिल चलाते समय एक भयानक दुर्घटना में उनका निधन हो गया। वह उज्ज्वल, मेधावी और बहादुर थीं और हमेशा जीवन से भरपूर थीं। बहुत जल्दी चली गईं।"

चेइस्ता कोचर को 19 मार्च को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जब वह साइकिल से घर जा रही थी। हादसे के दौरान उनके आगे साइकिल चला रहे उनके पति प्रशांत ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. एसपी कोचर ने अपनी बेटी को याद करते हुए एक भावनात्मक लिंक्डइन पोस्ट लिखा।

उन्होंने लिखा है, कि "मैं अभी भी लंदन में अपनी बेटी चेइस्ता कोचर के अवशेष इकट्ठा करने की कोशिश कर रहा हूं। 19 मार्च को एलएसई से साइकिल चलाते समय, जहां वह अपनी पीएचडी कर रही थी, एक ट्रक ने उसे कुचल दिया था। इस घटना ने हमें और उसके दोस्तों के बड़े समूह को तबाह कर दिया है।"

चेइस्ता कोचर सितंबर 2023 में लंदन गई थीं और इससे पहले वह हरियाणा के गुरुग्राम में रहती थीं। एलएसई में प्रवेश पाने से पहले, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय, अशोक विश्वविद्यालय और पेंसिल्वेनिया और शिकागो विश्वविद्यालयों में अपनी पढ़ाई पूरी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+