IIM ग्रेजुएट श्रीकांत दतार बने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के नए डीन
बोस्टन। भारतीय मूल के श्रीकांत दतार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का नया डीन नियुक्त किया गया है। दतार काफी लंबे समय से इस बिजनेस स्कूल से जुड़े हैं और अपनी जिंदगी के 25 साल इसे दे चुके हैं। दतार ने स्कूल की उस टीम को लीड किया था जिसने कोविड-19 महामारी से निबटने के लिए एक रेस्पॉन्स टीम बनाई थी। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के नाम पर 112 साल का इतिहास है और दतार इसके 11वें डीन हैं। हार्वर्ड की तरफ से शुक्रवार को एक बयान जारी कर उनकी नियुक्ति के बारे में जानकारी दी गई।

जनवरी 2021 से शुरू होगा कार्यकाल
श्रीकांत दतार हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही वह यहां पर एसोसिएट डीन की भूमिका में भी रहे हैं। उनका कार्यकाल जनवरी 2021 से शुरू होगा और वह एक और भारतीय डीन नितिन नोहारिया की जगह लेंगे जो दिसंबर में 10 साल के कार्यकाल के बाद अपना पद छोड़ रहे हैं। हार्वर्ड के प्रेसीडेंट लॉरेंन्स बकाऊ की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है। लॉरेन्स बकाऊ ने कहा है, 'श्रीकांत एक विस्तृत नजरिए के साथ डीन के रोल में आएंगे, एक दशक के करीबी सहयोग के साथ बिजनेस प्रैक्टिस और तेजी से बढ़ते हुई विविधता से भरे और खास हार्वर्ड समुदाय को तैयार करने के मजबूत इरादों के साथ वह अपना पद संभालेंगे।' पिछले माह बिजनेस स्कूल की तरफ से ऐलान किया गया था कि वह कैंपस और बिजनेस वर्ल्ड समानता के एक माहौल को आगे बढ़ाना चाहती है।
महामारी के समय निभाई बड़ी जिम्मेदारी
66 साल के दतार ने पिछले कई माह से उन योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया है जिसके जरिए छात्र कैंपस में ऑनलाइन क्लासेज को अटेंड कर सकें। श्रीकांत दतार अहमदाबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) से ग्रेजुएट हैं। साल 1996 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ बतौर फैकल्टी जुड़े थे। वह स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस छोड़कर हार्वर्ड की तरफ से आए थे। स्टैनफोर्ड में भी वह प्रोफेसर की जिम्मेदारी निभा रहे थे। दतार को कॉस्ट मैनेजमेंट और कॉरपोरेट प्रशासन में महारथ हासिल है। इसके अलावा डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे विषय भी उनके पसंदीदा रहे हैं। श्रीकांत दतार बॉम्बे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र और सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। साथ ही उनके पास स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications