भारतीय मूल के डॉक्टर सुधीर चौहान की अमेरिका में कोरोना वायरस से मौत

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के डॉक्टर सुधीर चौहान की अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इस बात की जानकारी बुधवार को अमेरिकन फिजीशियंस आफ इंडियन ओरिजिन (एएपीआई) ने दी है। एएपीआई के मीडिया समन्वयक अजय घोष ने एक बयान में कहा कि डॉक्टर सुधीर कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और बीते कुछ हफ्तों से इस बीमारी से जूझ रहे थे। डॉक्टर सुधीर की 19 मई को मौत हो गई है।

indian origin, doctor, america, new york, coronavirus, sudheer chauhan, covid19, covid-19, भारतीय मूल, डॉक्टर, अमेरिका, न्यूयॉर्क, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोविड19, सुधीर चौहान

चौहान न्यूयार्क के जमैका अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन फिजिशियन और एसोसिएट प्रोग्राम डायरेक्टर आईएम रेजीडेंसी प्रोग्राम थे। एएपीआई के मुताबिक चौहान की बेटी स्नेह चौहान ने कहा है कि उनकी कमी महसूस की जाएगी। डॉक्टर चौहान ने 1972 में भारत के कानपुर विश्वविद्यालय के जीएसयूएम मेडिकल कॉलेज से अपनी चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की थी। वह जमैका अस्पताल में इंटर्नल मेडिसन में चीफ रेजिडेंट थे।

इससे पहले इसी महीने एक भारतीय मूल के शख्स और उनकी बेटी (दोनों की डॉक्टर थे) की न्यूजर्सी में कोरोना वायरस से मौत हो गई थी। एएपीआई बोर्ड ऑफ ट्रस्टी अध्यक्ष डॉक्टर सीमा अरोड़ा ने कहा कि कोरोनो वायरस के खिलाफ विशेष रूप से भारतीय-अमेरिकी चिकित्सा समुदाय मोर्चे पर रहा है। एएपीआई ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी देश की आबादी का एक प्रतिशत से भी कम हिस्सा हैं, लेकिन वे नौ प्रतिशत अमेरिकी डॉक्टरों और चिकित्सकों में आते हैं।

बता दें कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था और धीरे-धीरे इसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। पूरी दुनिया में 48 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और दुनियाभर में मरने वालों का आंकड़ा तीन लाख से अधिक हो गया है। भारत में भी कोरोना संक्रमित मामले एक लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+