'वो काफी परेशान थे...' बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बचे प्रिंस हैरी और मेगन, इंडियन ड्राइवर ने सुनाई आपबीती
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल का कल रात पापराजी ने तकरीबन दो घंटों तक पीछा किया। इस दौरान गाड़ियों की आपस में भिड़ंत होने से बाल बाल बची। प्रिंस और उनकी पत्नी को लेकर जा रहे इंडियन कैब ड्राइवर ने आपबीती सुनाई।

Prince Harry chased by paparazzi: ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के साथ मंगलवार रात बेहद अजीबोगरीब वाकया हुआ। दरअसल, अमेरिका के न्यूयॉर्क में रात के समय उनका खतरनाक तरीके से पीछा किया गया।
'इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, इस बात की जानकारी प्रिंस और उनकी पत्नी को ले जा रहे भारतीय कैब ड्राइवर सुखचरन सिंह ने कहा कि उन्होंने तुरंत ही प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी को पहचान लिया, जब पता चला कि पूरे टाइम पैपराजी हमारा पीछा करने में लगे हुए थे। सुखचरन सिंह ने आगे कहा कि पापराजी अचानक तस्वीरें लेने लगे।
इस वाकये ने साल 1997 की वो यादें ताजा कर दीं, जिसमें लगातार पापराजी द्वारा कार का पीछा करने के मामले में प्रिंस हैरी की मां और राजकुमारी डायना की मौत हो गई थी। हालांकि, कल हुए हादसे में पुलिस का कहना है कि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई।
प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' से कहा कि पापराजी ने प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की कार का तकरीबन दो घंटों तक पीछा किया। इस दौरान कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। कई गाड़ियों की आपस में टक्कर होने से बची।
बताते चलें कि कार में मेगन की मां डोरिया भी थीं। अपने पिता किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक के बाद हुआ ये पहली बार कोई सार्वजनिक कार्यक्रम था। इसमें प्रिंस हैरी शामिल हुए थे। पापराजी का इस तरह पीछा करना किसी भी दुर्घटना का कारण बन सकता था।
बताते चलें कि साल 1997 में प्रिंस हैरी की मां डायना की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वे कार में सवार थी जब पापराजी अचानक पीछा करने की कोशिश करने लगे। उनसे बचने के चक्कर में डायना की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनके अलावा उनके पार्टनर डोडी फायेद और कार ड्राइवर की भी मौत हो गई थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications