अब अमेरिका में भारतीय मूल के बिजनेसमैन हरनिश पटेल की गोली मारकर हत्या
अभी अमेरिका के कांसास शहर में हुई भारतीय इंजीनियर की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब एक भारतीय मूल के बिजनेसमैन हरनिश पटेल की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
न्यूयॉर्क। अभी अमेरिका के कांसास शहर में हुई भारतीय इंजीनियर की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब एक भारतीय मूल के बिजनेसमैन हरनिश पटेल की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भारतीय मूल के बिजनेसमैन हरनिश पटेल को अमेरिका के साऊथ कारोलिना के बाहर गोली मार दी गई। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक हरनिश पटेल गुरुवार को रात 11.24 बजे दुकान बंद करके वापस लौट रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हरनिश पटेल की हत्या तब हुई है जब दो दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या की निंदा की थी। द हेराल्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लानकास्टार के अधिकारियों के मुताबिक हरनिश पटेल की हत्या के पीछे सभी वजहों की जांच की जा रही है।
काउंटी शैरिफ बैरी फेले ने कहा कि मेरे पास अभी ऐसी कोर्ठ वजह नहीं है कि मैं यह कह सकूं कि इस हत्या के पीछे की वजह नस्लीय है। आपको बताते चलें कि 22 फरवरी को कांसास में 32 वर्षीय भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या करते समय हत्यारा चिल्ला रहा था गेट आउट ऑफ माय कंट्री। भारतीय इंजीनियर पर हमले के समय बचाव करने आए एक अन्य भारतीय आलोक मादासानी और एक अमेरिकी व्यक्ति इयान ग्रलियट भी घायल हो गई थे।
इस हमल के बाद हत्यारे और नेवी सील के पूर्व जवान एडम पुर्रिंटन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बात में उसने स्वीकार किया था कि उसे लगा था कि वो दो ईरान के लोगों को गोली मारी है। इस हमले की भारत और अमेरिका दोनों में ही आलोचना की गई थी।
हरनिश पटेल की हत्या के बाद लानकास्टर के लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों के मुताबिक हरनिश पटेल हमारी कम्युनिटी के लोगों में बहुत पसंद के जाते थे और कानून को लागू करने में मदद करते थे।
शैरिफ फैले ने कहा कि हरनिश बहुत ही परिवारिक व्यक्ति होने के साथ बहुत अच्छे दोस्त थे। पुलिस के मुताबिक हरनिश पटेल अपने पीछे अपनी पत्नी और एलेमेंट्री स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को छोड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications