Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय मूल की आर्या वालवेकर ने जीता 'Miss India USA' का खिताब, सोशल पर लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

न्यूयार्क, 09 अगस्त। भारतीय महिलाएं केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि भारतीय मूल की आर्या वालवेकर ने 'मिस इंडिया यूएसए' ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम किया। आपको बता दें कि 18 वर्ष की आर्या वर्जीनिया की निवासी हैं और मेडिकल की छात्रा हैं। इस खिताब को जीतने से पहले वो मिस इंडिया डीएमसी भी रह चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में जहां आर्या 'मिस इंडिया यूएसए' बनीं वहीं दूसरी ओर तन्वी ग्रोवर को 'मिस टीन इंडिया यूएसए' चुना गया, जो कि मूल रूप से न्यूयॉर्क की रहने वाली हैं।

'जो महसूस कर रही हूं वो अवर्णनीय है'

'जो महसूस कर रही हूं वो अवर्णनीय है'

अपनी इस सफलता के बाद आर्या ने एक इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'वह अभी जो महसूस कर रही है वह 'अवर्णनीय' है। सच तो ये है कि मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मैंने इतनी कृतज्ञता और सम्मान को अभी तक की लाइफ में महसूस नहीं किया था। मुझे ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि मैं आर्या अभिजीत वालवेकर, आपकी नई 'मिस इंडिया यूएसए' हूं।'

'मुझे थोड़ी सी घबराहट भी है'

'मुझे थोड़ी सी घबराहट भी है'

उन्होंने आगे लिखा कि 'इस सप्ताह के अंत में मुझे मिस इंडिया यूएसए पेजेंट सम्मान से नवाजा गया। मुझे थोड़ी सी घबराहट भी है .. तो वहीं मुझे थोड़ी सी उत्सुकता भी है, मैं नहीं जानती कि आगे क्या होगा लेकिन मैं इस ताज के लिए कृतज्ञ हूं।'

'बचपन से ही अभिनेत्री बनने की चाह रखती हैं'

'बचपन से ही अभिनेत्री बनने की चाह रखती हैं'

आपको बता दें कि आर्या वालवेकर की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और कई भारतीयों ने भी उन्हें उनकी सफलता की बधाई दी है। मालूम हो कि आर्या ने कहा कि वो बचपन से ही अभिनेत्री बनने की चाह रखती हैं। एक्टिंग उनका पैशन है, इसके अलावा उन्हें घूमना, खाना पकाना और खाना काफी पसंद है।

सबसे पुरानी भारतीय पेंजेट प्रतियोगिता

गौरतलब है कि ये सौंदर्य प्रतियोगिता विदेश में आयोजित होने वाली सबसे पुरानी भारतीय पेंजेट प्रतियोगिता है। ये चालीस साल पहले शुरू हुई थी । इसकी शुरुआत ले धर्मात्मा और नीलम सरन ने न्यूयॉर्क में की थी, तब से ये प्रतियोगिता हर साल आयोजित होती है। इस बार इस प्रतियोगिता में 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+